हरियाणा: रेवाड़ी के अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के चलते चार मरीजों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 26, 2021

रेवाड़ी। हरियाणा में रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में चिकित्सीय ऑक्सीजन की कथित कमी के चलते चार मरीजों की मौत हो गई। जिला प्रशासन ने मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच भी शुरू की है। इस बीच, गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के चलते कोविड-19 के चार मरीजों की मौत की रपटों के बीच जिला प्रशासन ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। हालांकि, गुरुग्राम के अस्पताल के अधिकारियों ने इन रपटों का खंडन करते हुए कहा है कि जिन लोगों की मौत हुई, वे गंभीर रूप से बीमार थे।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में पीएम केयर्स कोष से आठ ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र स्थापित किए जा रहे: सूत्र

इस बीच, नारनौल के उपायुक्त और रेवाड़ी जिला उपायुक्त का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे अजय कुमार ने कहा कि अस्पताल ने ऑक्सीजन की कमी और चार मरीजों की मौत का आरोप लगाया है। उन्होंने पीटीआई-से फोन पर कहा कि रेवाड़ी के उप संभागीय मजिस्ट्रेट, रेवाड़ी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य अधिकारी अस्पताल में मौजूद हैं और वे मरीजों की मौत के कारणों का पता लगा रहे हैं। कुमार ने कहा कि अस्पताल की तरफ से ऑक्सीजन की कमी का आरोप लगाया जा रहा है जबकि प्रशासन की तरफ से ऑक्सीजन की नियमित आपूर्ति की जा रही है।

प्रमुख खबरें

TMC विवाद पर Election Commission का फैसला, दोनों गुटों को मिले नए नाम और चुनाव चिह्न

Ganesh Utsav पर बप्पा को लगाएं मलाई मोदक का भोग, घर पर बनाएं यह आसान Recipe

Punjab में Ravneet Bittu के काफिले पर कथित पथराव, आप कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप

Lord Ganesha का स्त्री स्वरूप हैं Devi Vinayaki, इस वजह से प्रकट हुआ था यह दिव्य रूप