Haryana: निर्माण कंपनी के प्रबंध निदेशक और परियोजना प्रबंधक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 12, 2024

हरियाणा के जींद में राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण से संबंधित कार्य होने के बाद ठेकेदारों को तीन करोड़ 60 लाख रुपये का भुगतान नहीं करने के आरोप में निर्माण कंपनी के प्रबंध निदेशक और परियोजना प्रबंधक के खिलाफ धोखाधड़ी समेत भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि ठेकेदारों ने अपनी शिकायत में कहा कि काम होने के बावजूद उनकी तीन करोड़ 60 लाख रुपये की राशि निर्माण कंपनी पर बकाया है और पिछले छह माह से कंपनी कोई न कोई बहाना बना कर उन्हें टाल रही थी तथा निर्माण कंपनी ने अब राशि देने से मना कर दिया है।

जिले की पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने सुनील, संजय व अन्य की शिकायत पर कंपनी के प्रबंध निदेशक विक्रम गोयल तथा परियोजना प्रबंधक नरेश गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रमुख खबरें

Pushkar Singh Dhami ने 26 अल्पसंख्यक संस्थानों को दी मान्यता, बाजपुर में 5 मदरसे सील

Asian Games के लिए Sports Ministry ने 503 खिलाड़ियों और 246 अधिकारियों के दल को दी हरी झंडी

Nepal Flood: भारत ने भेजी 5वीं राहत खेप, 166 भारतीय सुरक्षित निकाले गए

Ram Mandir Trust के नए CEO की नियुक्ति पर Akhilesh Yadav ने खड़े किए सवाल