कोरोना संकट के कारण उत्पन्न किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हरियाणा पूरी तरह से तैयार : खट्टर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2020

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सभी घरों की जांच (स्क्रीनिंग) शुरू की है और सुरक्षित एवं चरणबद्ध तरीके से अपनी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की कोशिश भी कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बुलायी गयी मुख्यमंत्रियों की बैठक में खट्टर ने कहा कि उनका राज्य कोरोना वायरस संकट के कारण उत्पन्न किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। एक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने कोविड-19 के 19000 मरीजों के लिए इंतजाम कर रखा है और 9444 पृथक बेड तैयार किये हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा ने कोविड-19 के मरीजों के स्वस्थ होने की 68 प्रतिशत दर समेत विभिन्न मापदंडों पर अच्छा काम किया है। उन्होंने कहा कि औसतन रोजाना 3115 नमूने रोजाना लिये जा रहे हैं और अबतक 22,243 जांच हो चुकी हैं। बयान के अनुसार मेडिकल परीक्षण प्रक्रिया के तहत राज्य में सभी परिवारों का परीक्षण किया जाएगा। खट्टर के अनुसार, हरियाणा में कुछ स्थानों पर औद्योगिक गतिविधि शुरू हो गयी है और श्रमिकों को कार्यस्थलों पर ही ठहराने का प्रबंध किया गया है।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार