हरियाणा सरकार ने कोविड-19 लॉकडाउन 31 मई तक के लिए बढ़ाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 23, 2021

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने राज्य में लागू कोरोना वायरस लॉकडाउन का 31 मई तक विस्तार कर दिया है। राज्य के मुख्य सचिव विजयवर्धन ने एक आदेश में कहा कि पहले 24 मई तक लागू लॉकडाउन को एक सप्ताह के लिए बढ़ा कर 31 मई सुबह पांच बजे तक के लिए किया जाता है। कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए राज्य सरकार ने पहली बार तीन मई को लॉकडाउन लगाया था, उसके बाद उसे हर सप्ताह बढ़ाया गया है। हरियाणा सरकार ने लॉकडाउन को ‘महामारी अलर्ट/सुरक्षित हरियाणा’ नाम दिया है। राज्य में अभी तक कुल 7,33,628 लोगों के संक्रमित होने और 7,415 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है।

प्रमुख खबरें

Karnataka में आइसक्रीम इकाइयों पर छापा, 70 नमूने जांच के लिए भेजे

Shardiya Navratri 2026 की शुरुआत 11 अक्टूबर से होगी, हाथी पर सवार होकर आएंगी Maa Durga

Prabhasakshi NewsRoom: CJP Protest का बड़ा असर, Railways ने शनिवार को Delhi आने वाली सभी Trains Cancelled कीं

पाकिस्तान के नक्शे को फिर से बदलने की तैयारी: सेना प्रमुख आसिम मुनीर का दांव-4 प्रांतों को तोड़कर बनाए जा सकते हैं 15 नए राज्य