लॉकडाउन के तीसरे चरण में हरियाणा सरकार ने दी ढील, बाजारों में नजर आए लोग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 04, 2020

चंडीगढ़। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन के तीसरे चरण में हरियाणा सरकार द्वारा पाबंदियों में रियायत दिए जाने के बाद सोमवार को बड़ी संख्या में लोग बाजारों में नजर आए और प्रशासन के सामने सामाजिक दूरी बनाए रखने की चुनौती खड़ी हो गई। केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशा निर्देशों के अनुसार, संक्रमण प्रभावित क्षेत्रों को छोड़कर आरेंज और ग्रीन जोन में आने वाले इलाकों की दुकानों को दिन में खोलने की अनुमति दी गई है। हालांकि राज्य सरकार ने अभी तक राज्य में शराब की दुकानों को खोलने का निर्णय नहीं लिया है। अधिकारियों के अनुसार ,सरकार ने उपायुक्तों को निर्देश दिया है कि वे इस बात पर फैसला लें कि भीड़ से बचने के लिए सम-विषम आधार पर या एक दिन छोड़कर दुकानें खुलने की इजाजत दी जाए।   हिसार में राजगुरु मार्केट, नागोरी गेट, मोती बाजार, तालकी गेट, बाजार वकीला जैसे मुख्य बाजारों में दुकानें खुली रहीं। कई लोगों ने मास्क पहन रखे थे जबकि कई ने अपना चेहरा कपड़े से ढंक रखा था। कैथल में भीड़ से बचने के लिए सोमवार को सम-विषम आधार पर दुकानें खोलने का निर्णय लिया गया जिसके चलते विषम संख्या वाली दुकानें खुली मिलीं। कुछ स्थानों पर, सैलून, स्टेशनरी और कपड़ों की दुकानें भी खुली थीं। भीड़ ना हो, यह सुनिश्चित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस तैनात थी। 

इसे भी पढ़ें: पंजाब में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1000 से पार, नांदेड़ से लौटे अब तक 609 तीर्थयात्री कोरोना पॉजिटिव

प्रमुख खबरें

शादी के बाद Dating App पर Jackky Bhagnani? वायरल प्रोफाइल देख Rakul Preet Singh के फैंस हैरान!

Prabhasakshi NewsRoom: Swami Prasad Maurya ने भगवान श्रीराम पर की विवादित टिप्पणी, महंत राजू दास भड़के

PM Modi Seychelles 3 Day Visit: Seychelles में PM Modi की अनोखी कूटनीति, 194 साल के कछुए Jonathan से करेंगे खास मुलाकात

Uber-Ola को अब मिलेगी टक्कर! Gujarat में दौड़ेगी Bharat Taxi, Amit Shah करेंगे उद्घाटन