हरियाणा सरकार विधानसभा के आगामी बजट सत्र में धर्मांतरण रोधी विधेयक लाएगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 09, 2022

चंडीगढ़| हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाली सरकार विधानसभा के आगामी बजट सत्र में जबरन, लालच देकर या फर्जी तरीके से कराए गए धर्म परिवर्तन पर रोक लगाने वाला और धर्म छुपाकर किए गए विवाह को अमान्य घोषित करने वाला विधेयक लेकर आएगी।

यह विधेयक अब राज्य विधानसभा में पेश किया जाएगा। विधानसभा का बजट सत्र दो मार्च से शुरू हो रहा है।

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में खट्टर ने कहा कि हाल में यमुनानगर, मेवात, गुरुग्राम और पानीपत जिलों में जबरन धर्मांतरण के मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि कानून होगा तो ऐसे धर्म परिवर्तनों को रोका जा सकता है।

प्रमुख खबरें

शांति की पहल के नाम पर खड़ा किया भ्रम का तूफान, पढ़िये शहबाज शरीफ और असीम मुनीर की हास्यास्पद दास्तान

Congress Manifesto: तमिलनाडु में महिला कार्ड, खाते में पैसे और 10,000 Women Commandos की भर्ती का ऐलान

Womens Reservation Bill का असर: Parliament में बढ़ेंगी 273 सीटें, Athawale ने बताया पूरा गणित

क्या आपके Food Delivery Boy की पहचान फर्जी है? Mumbai में अब हर Gig Worker का होगा Police Verification