हरियाणा सरकार के हेल्प डेस्क ने मुंबई एयरपोर्ट पर 9 छात्रों को किया रिसीव

By विजयेन्दर शर्मा | Mar 03, 2022

चंडीगढ़  यूक्रेन से देश लौट रहे छात्रों की मदद के लिए हरियाणा सरकार द्वारा मुंबई एयरपोर्ट पर स्थापित किए गए हेल्प डेस्क ने हरियाणा के 9 छात्रों को रिसीव किया। हेल्प डेस्क ने सभी को 1000 रुपए कैश तथा हरियाणा सरकार की ओर से दिल्ली तक की एयर टिकट मुहैया करवाई। छात्रों ने हेल्प डेस्क पर मिली सहायता के लिए हरियाणा सरकार और ख़ासतौर पर मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का हार्दिक आभार जताया है।

मुंबई पहुंचे छात्रों में अंबाला के वैभव, रोहतक के जतिन, फरीदाबाद के विपुल शर्मा, रोहतक की ईशा, हिसार के हिमांशु, गुरुग्राम के मीराज अहमद, महेंद्रगढ़ के अजय कुमार शर्मा, फतेहाबाद की गरीमा अरोड़ा और सुमन अरोड़ा शामिल हैं। हेल्प डेस्क से मिली जानकारी के मुताबिक सभी छात्र व छात्राएं सकुशल हैं।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को दिया आत्मनिर्भर भारत का बजट : प्रहलाद सिंह पटेल

बता दें कि यूक्रेन संकट को देखते हुए हरियाणा सरकार ने छात्रों की मदद के लिए दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट पर हेल्प डेस्क स्थापित किए हैं। हेल्प डेस्क के माध्यम से छात्रों को उनके घर तक पहुंचाने में मदद की जा रही है। इसके अलावा, यूक्रेन में फंसे हरियाणा राज्य के निवासियों व छात्रों की सहायता के लिए सरकार ने स्टेट लेवल पर श्री संजय जून को नोडल अफसर बनाया है। वहीं जिला स्तर पर उपायुक्त नोडल अफसर होंगे।

इसे भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में हथियार लेकर शामिल होने पर पाबंदी

यूक्रेन में फंसे बच्चों को लेकर मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल लगातार अधिकारियों से अपडेट ले रहे हैं और उन्हें उचित दिशा निर्देश दे रहे हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री विदेश मंत्रालय के साथ भी लगातार संपर्क में हैं । मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि यूक्रेन में फंसे हरियाणा के सभी छात्रों को सकुशल वापिस लाया जाएगा और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

प्रमुख खबरें

डॉक्टर की डिग्री बिक रही है...NEET Paper Leak पर छात्रों का गुस्सा सातवें आसमान पर, NSUI का प्रदर्शन

ट्रंप से नफरत अब मानसिक बीमारी! इसका इलाज- प्रेसिडेंट पर भरोसा रखें और राष्ट्रगान सुनें, वायरल हुआ अनोखा प्रिस्क्रिप्शन

Gold नहीं खरीदने की मोदी की अपील के बाद ज्वैलर्स लाये नई योजना, पुराने सोने के बदले नये गहने खरीदने पर आकर्षक स्कीमें

वैश्विक संकट के बीच सबसे बड़े कूटनीतिक मिशन पर निकल रहे हैं मोदी, विश्व राजनीति में होगा बड़ा उलटफेर