हरियाणा का देश की आजादी और सरहदों की रक्षा में अहम योगदान है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 26, 2022

चंडीगढ़।  मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरियाणा का देश की आजादी और सरहदों की रक्षा में अहम योगदान है। अंबाला की वीरभूमि से ही स्वतंत्रता संग्राम की चिंगारी जली। हमने अंबाला में शहीदों को समर्पित वार मेमोरियल बनाने का फैसला लिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल हमारी रगों का जुनून है, यही जुनून ही आज राजपथ पर दिख रहा है। ओलंपिक, पैरालंपिक में हमारे खिलाड़ियों का प्रदर्शन अभूतपूर्व रहा है। हमारी खेल नीति का डंका देश ही नहीं पूरी दुनिया में बजा है।

इसे भी पढ़ें: हिसार हवाई अड्डे के रनवे के निर्माण कार्यों को मई 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य -दुष्यंत चौटाला

मुख्यमंत्री ने कहा- प्रदेश में 17 राष्ट्रीय राजमार्ग बनाए जाएंगे जिससे हर जिला NH से जुड़ जाएगा। हर जिले में मेडिकल कॉलेज व 200 बेड का अस्पताल बनाने का हमने फैसला किया है। अंत्योदय के सिद्धांत पर चलते हुए हम 1 लाख से कम वार्षिक आय वाले परिवार की आय को बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं।  मनोहर लाल ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू करने वाला हरियाणा पहला राज्य है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत हमारा लिंगानुपात 871 से बढ़कर 914 हुआ। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 14 फसलें खरीदने वाला भी हरियाणा पहला राज्य है। 

प्रमुख खबरें

Punjab and Haryana High Court ने दी अनुमति, मानसा के पैतृक गांव में होगा दलजीत का अंतिम संस्कार

Delhi Drugs Control Department ने 569 निरीक्षणों में पकड़े 272 उल्लंघन, नकली दवाएं पकड़ीं

Election Commission का फैसला: SIR मसौदे से छूटे दिल्ली के वोटर बिना कानूनी कार्रवाई के भरें Form 6

Odisha Flood Relief: चक्रवात प्रभावित परिवारों को मिलेंगे 107.7 करोड़ रुपये