Haryana की आईएएस अधिकारी ने जांच से नाम हटाने के बदले घूस मांगे जाने का आरोप लगाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 07, 2023

हरियाणा की आईएएस अधिकारी अनीता यादव द्वारा जबरन वसूली के प्रयास की शिकायत दिए जाने के बाद पुलिस ने एक मामला दर्ज किया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यादव की शिकायत के अनुसार, उन्हें तीन मार्च को एक मोबाइल नंबर से कॉल आया और फोन करने वाले ने अपना नाम ऋषि बताया।

उन्होंने कहा, “पिछले दो दिनों में जिस तरह से इन घटनाओं का खुलासा हुआ है, उसने मुझे सदमे की स्थिति में डाल दिया है। मैं अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित हूं।” पुलिस ने बताया कि ऋषि के खिलाफ सोमवार रात सेक्टर 50 पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। मीडिया की खबरों के अनुसार, हरियाणा सरकार ने हाल ही में फरीदाबाद में एक कथित घोटाले के सिलसिले में यादव, एक अन्य आईएएस अधिकारी और सात अधिकारियों की जांच के लिए भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो को अनुमति दी थी।

प्रमुख खबरें

Evergrande Crisis: एशिया के सबसे अमीर रहे Hui Ka Yan को China में उम्रकैद, 2 लाख करोड़ के कर्ज में डूबी कंपनी

Stock Market Manipulation: सेबी ने सेंसेक्स में कृत्रिम तेजी लाने वाली दो फर्मों पर की बड़ी कार्रवाई, Profit पर लगाई रोक

अचानक जेब से मोबाइल निकाला और फिर... भाषण के बीच राहुल ने क्या किया? पूरा हॉल देखता रह गया!

योगी से अचानक मिलने आ गए चीन के दुश्मन, हिल गई दुनिया!