भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में समर्पित करना चाहती हैं अपना जीवन, हरियाणा कैडर की IPS अधिकारी ने मांगा VRS

By अनुराग गुप्ता | Jul 29, 2021

चंडीगढ़। हरियाणा कैडर की एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी भारती अरोड़ा ने भगवान श्रीकृष्ण की चरणों में अपना जीवन व्यतीत करने की इच्छा प्रकट की है। इसके लिए उन्होंने हरियाणा सरकार से स्‍वैच्छिक सेवानिवृत्ति वीआरएस के लिए आवेदन किया है। जिस प्रकार भक्तिकाल की एकमात्र संत मीराबाई थी जिन्होंने कृष्ण को ही अपना जीवन मान लिया था और उनके प्रेम में खुद को समर्पित कर दिया था। इतना ही नहीं उन्होंने तो कृष्ण को अपना पति तक मान लिया था और अब 21 सदी की आईपीएस अधिकारी भारती अरोड़ा अपना जीवन कृष्ण की चरणों में अर्पित करना चाहती हैं। 

इसे भी पढ़ें: आईपीएस अधिकारियों को पुलिस की छवि सुधारने के लिए काम करना चाहिए : अमित शाह 

उन्होंने पत्र में आगे लिखा कि मैं गुरु नानक देव, चैतन्य महाप्रभु, कबीरदास, तुलसीदास, सूरदास, मीराबाई जैसे पवित्र संतों द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलना चाहती हूं और अपना बचा हुआ जीवन भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में समर्पित करना चाहती हूं। भारती अरोड़ा ने 7 सितंबर 1998 को एक आईपीएस अधिकारी के रूप में सेवा में शामिल हुई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा जांच किए जाने के बाद राज्य सरकार उनके अनुरोध पर फैसला करेगी।

प्रमुख खबरें

India और Bangladesh व्यापार बढ़ाने के लिए बनाएंगे संयुक्त Joint Task Force

West Bengal: पुलिस पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में AJUP नेता नसीम शेख गिरफ्तार

Manoj Sinha ने SMVDSB बैठक में कटरा के International Museum of Goddess की समीक्षा की

यूपी में आंबेडकर की 151 मूर्तियां क्षतिग्रस्त, केवल 14 गिरफ्तारियां: Akhilesh Yadav