Delhi NCR में वायु प्रदूषण के लिए हरियाणा जिम्मेदार, AAP ने कहा- पंजाब 500 किमी दूर

By अंकित सिंह | Nov 06, 2023

पिछले एक सप्ताह से राष्ट्रीय राजधानी की सांसें अटकी हुई हैं। दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने सोमवार को शहर में 'गंभीर' वायु प्रदूषण के लिए भाजपा के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार को दोषी ठहराया और कहा कि राज्य सिर्फ 100 किमी दूर है जबकि आप शासित पंजाब, जहां पराली जलाई जा रही है, 500 किमी दूर है। पार्टी ने मनोहर लाल खट्टर सरकार से यह आकलन करने को भी कहा कि उसने अपने राज्य में वायु प्रदूषण को रोकने के लिए क्या कदम उठाए हैं। इससे पहले रविवार को, दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा था कि पंजाब में पराली जलाने का दिल्ली पर उतना प्रभाव नहीं पड़ता जितना कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश में पड़ता है क्योंकि "हवा की कोई गति नहीं" होती है।

इसे भी पढ़ें: Delhi Air Pollution के कारण प्राथमिक विद्यालय किए गए बंद, 10 नवंबर तक छात्र रहेंगे घर पर, Kejriwal Government का बड़ा फैसला

कक्कड़ ने साफ तौर पर कहा कि चूंकि हरियाणा दिल्ली के सबसे नजदीक है, इसलिए इस बात का आकलन किया जाना चाहिए कि पिछले आठ सालों में प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए खट्टर सरकार ने क्या कदम उठाए हैं? दिल्ली के वायु प्रदूषण पर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच, शहर के निवासियों की सांसें अटकी हुई हैं, क्योंकि दिल्ली पिछले चार दिनों से 'गंभीर' श्रेणी में आने वाली जहरीली हवा से जूझ रही है और राजधानी के चारों ओर धुंध की चादर फैली हुई है। इस स्थिति ने दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले कई लोगों के लिए स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं भी बढ़ा दी हैं और डॉक्टरों ने स्थिति पर चिंता व्यक्त की है और मास्क लगाने का सुझाव दिया है।

प्रमुख खबरें

PM Modi और UAE क्राउन प्रिंस की मुलाकात, रणनीतिक और निवेश साझेदारी पर बनी सहमति

NALSA की तीसरी National Lok Adalat में 2.10 करोड़ से अधिक मामले निपटे

यूआईआईडीबी के पास सिर्फ 18 हेक्टेअर जमीन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद: Mahendra Bhatt

Reform UK Party को दो क्रिप्टो अरबपतियों से मिले 7.2 करोड़ पाउंड का चंदा, ब्रिटेन में विवाद