Haryana: BJP के साथ हाथ मिलाना दुष्यंत चौटाला को पड़ा भारी! अपने गढ़ में छठे स्थान पर पहुंचे

By अंकित सिंह | Oct 08, 2024

वोटों की गिनती के शुरुआती रुझान के मुताबिक, जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) नेता दुष्यंत चौटाला हरियाणा की उचाना कलां विधानसभा सीट से पीछे चल रहे हैं। पूर्व उपमुख्यमंत्री अपने गढ़ में छठे स्थान पर हैं। उचाना कलां में उनसे आगे तीन निर्दलीय हैं। ऐसा माना जा रहा है कि दुष्यंत चौटाला का पिछली सरकार में भाजपा के साथ हाथ मिलाना भारी पड़ गया। भारतीय चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री चौटाला छठे स्थान पर हैं।

इसे भी पढ़ें: Haryana में केजरीवाल ने AAP के किंग मेकर होने का किया था दावा, जाने क्या है उनकी पार्टी का हाल

वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी हरियाणा में अपने दम पर सरकार बनाने जा रही है। वहीं, रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आधी से अधिक सीटें जीतती दिख रही है। पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने रोहतक में पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस को ‘‘बहुमत मिलेगा’’। यह पूछे जाने पर कि क्या उनकी पार्टी को सरकार बनाने के लिए किसी समर्थन की आवश्यकता होगी, उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस अपने दम पर सरकार बनाएगी। 

प्रमुख खबरें

Gorakhpur में पत्नी से अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या, आरोपी संतोष मिश्रा गिरफ्तार

दिशा सालियान मामले में Sanjay Raut का आरोप, ठाकरे परिवार को फंसाने के लिए दूसरों का इस्तेमाल

DUSU Election में ABVP ने NSUI को 3-0 से हराया, छात्र सुरक्षा और सुविधाओं को प्राथमिकता देने का वादा

Chess Olympiad: D Gukesh और Arjun Erigaisi की जीत से भारत ने Spain को 3-1 से हराया