Haryana के मंत्री संदीप सिंह को यौन उत्पीड़न मामले में अग्रिम जमानत मिली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 16, 2023

चंडीगढ़ की एक अदालत ने एक महिला कोच की शिकायत पर हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ दर्ज यौन उत्पीड़न के मामले में शुक्रवार को उन्हें अग्रिम जमानत दे दी। मंत्री के वकील सिद्धार्थ पंडित ने कहा, ‘‘अदालत ने संदीप सिंह को अग्रिम जमानत दे दी है।’’

सिद्धार्थ, आरोपी के मुख्य वकील रबींद्र पंडित के साथ अदालत में मौजूद थे। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राजीव के. बेरी ने मंत्री की अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार कर ली।

अदालत ने निर्देश दिया कि आरोपी 10 दिन के भीतर निचली अदालत या इलाके के मजिस्ट्रेट के समक्ष आत्मसमर्पण करे और एक लाख रुपये का निजी मुचलका तथा इतनी ही जमानत राशि भरे।

चंडीगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज किए जाने के करीब आठ महीने बाद पिछले महीने एक आरोपपत्र दाखिल किया था। यह मामला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता के खिलाफ हरियाणा की जूनियर एथलेटिक कोच द्वारा लगाए यौन उत्पीड़न के आरोपों से जुड़ा है। मुद्रण एवं लेखन सामग्री राज्यमंत्री सिंह भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान हैं।

प्रमुख खबरें

ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर उठे सवाल: गावस्कर ने रेफरी और क्यूरेटरों को घेरा, गलतियों पर तंज!

मैदान पर भारत की जीत का जश्न, मगर हरमनप्रीत के चेहरे पर स्लो ओवर रेट की चिंता

सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेशों से पर्यावरण सुरक्षा पर संकट? पूर्व अधिकारियों ने जताई गहरी चिंता

रूस का यूक्रेन को दो टूक: शांति नहीं तो मिसाइलों का वार, पुतिन की सख्त चेतावनी