Haryana: चुनावी दंगल के बीच नायब सिंह सैनी का बड़ा वार, कांग्रेस के DNA में है आरक्षण ख़त्म करना

By अंकित सिंह | Sep 21, 2024

हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज तेज हैं। भाजपा आरक्षण को लेकर राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान को भुनाने में जुटी है। इन सबके बीच हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर बड़ा वार किया है। उन्होंने एक बयान में कहा कि आरक्षण ख़त्म करना कांग्रेस के डीएनए में है। उन्होंने कहा कि वो नहीं चाहते कि गरीबों का विकास हो। वे संविधान को कुचलने की दिशा में काम कर रहे हैं। कांग्रेस ने हमेशा दलितों को अपने वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। 

इसे भी पढ़ें: Haryana Elections: 'हरियाणा में हमें किसी की जरूरत नहीं', केजरीवाल के दावे पर कांग्रेस का पलटवार

उन्होंने कहा कि लोग अन्य राज्यों में कांग्रेस के ‘बड़े-बड़े वादों’ का हश्र जानते हैं। कांग्रेस की गारंटियों में 18 से 60 वर्ष की आयु की प्रत्येक महिला को 2,000 रुपये मासिक देने की बात भी शामिल है। सैनी ने कुरुक्षेत्र जिले में चुनाव प्रचार के दौरान संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश के लोगों से बड़े-बड़े वादे करके उन्हें बेहतर भविष्य के संकेत दिए थे लेकिन सत्ता में आने के बाद उन्होंने जनता को धोखा दिया। सैनी ने महिलाओं को 2,000 रुपये देने की कांग्रेस की गारंटी पर कहा कि पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में भी महिलाओं को 1,500 रुपये देने का वादा किया था। 

प्रमुख खबरें

Chelsea FC में Transfer की बड़ी हलचल, Enzo Fernández और Cucurella छोड़ सकते हैं Club

Jannik Sinner की Miami Open जीत पर भावुक हुईं Lindsey Vonn, दर्दनाक चोट के बीच दिया खास संदेश

PSL 2024 में बड़ा बवाल, Shaheen Afridi ने तोड़ा Security Protocol, लगा 10 लाख का जुर्माना

IPL 2026 में Rajasthan का Royal आगाज़, Chennai को हराकर बाकी टीमों को दी बड़ी चेतावनी