Haryana: Ambala के लोग भी होने लगे प्रदूषण से परेशान, सांस लेने में हो रही दिक्कत

By रितिका कमठान | Nov 06, 2024

अंबाला शहर में कोहरे की मोटी चादर देखने को मिली है। बुधवार को कोहरा आने के कारण दृश्यता कम हो गई है। अंबाला में ये मौसम का पहला कोहरा था जो एक सप्ताह से अधिक समय के बाद आया है। 

सैर पर निकले एक अन्य स्थानीय निवासी विनोद गिरी ने कहा, "मैं हर रोज सुबह सैर पर जाता हूं और वातावरण में एक अजीब सी गंध होती है। धुएं और प्रदूषण के साथ मिला कोहरा खांसी, छींक और जलन पैदा कर रहा है।" स्कूल के छात्र मनवीर ने भी यही शिकायत की और कहा, "कोहरे के कारण गले में खराश और सांस लेने में दिक्कत हो रही है। सुबह-सुबह स्कूल के लिए निकलते समय हमें भी यही परेशानी हो रही है।"

हरियाणा में सर्दी ने दस्तक दे दी है और बुधवार को अंबाला शहर में इस मौसम का पहला कोहरा देखने को मिला। सुबह कोहरे के कारण दृश्यता कम हो गई, जिससे सड़कों पर वाहनों की गति धीमी हो गई और यातायात जाम हो गया। कोहरे और हवा में प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों ने गले में खराश और खांसी की शिकायत की है।

प्रमुख खबरें

María Corina Machado की Venezuela वापसी, 10 महीने के निर्वासन के बाद पहुंचीं स्वदेश

Commonwealth Kabaddi Championship में भारत का दबदबा, महिला और पुरुष टीमों ने दर्ज की जीत

Kochi में जज के नाबालिग बेटे की Mercedes से टक्कर, स्कूटर सवार व्यक्ति की मौत

UPSC अभ्यर्थियों के सेवा आवंटन पर DoPT ने सुप्रीम कोर्ट से मांगे निर्देश