हरियाणा के नतीजों का Karnataka में जाति जनगणना की प्रतिबद्धता पर कोई असर नहीं पड़ेगा: मंत्री

By Prabhasakshi News Desk | Oct 09, 2024

बेंगलुरु । कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों का जाति जनगणना के मुद्दे पर राज्य की कांग्रेस सरकार की प्रतिबद्धता पर कोई असर नहीं पड़ेगा। कर्नाटक मंत्रिमंडल 18 अक्टूबर को सामाजिक-आर्थिक एवं शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट पर चर्चा कर सकता है। इस रिपोर्ट को “जाति जनगणना” के रूप में जाना जाता है, जो राज्य में 2014-15 में किये गये सर्वेक्षण पर आधारित है। हरियाणा में भाजपा ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की जिससे कांग्रेस की उम्मीदें धराशायी हो गईं। 

ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि कांग्रेस नेतृत्व - एम मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और मुख्यमंत्री सिद्धरमैया - जाति जनगणना पर स्पष्ट हैं और राज्य में इस मुद्दे पर कोई अस्पष्टता नहीं है। उन्होंने कहा, “जाति जनगणना का उद्देश्य केवल संख्या ज्ञात करना नहीं है, बल्कि इससे सरकार को बेहतर नीतियां, योजनाएं बनाने और बेहतर शासन चलाने में मदद मिलती है...।” प्रियांक ने जाति जनगणना पर सत्तारूढ़ कांग्रेस में लिंगायत और वोक्कालिगा समुदायों के नेताओं के बीच मतभेद को “विविधता” करार दिया।

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi ने देशवासियों को दी Navratri की बधाई, सुख-समृद्धि की कामना की

CEC के इस्तीफे की मांग पर कॉजपा का प्रदर्शन, Delhi Traffic Police ने जारी की एडवाइजरी

Bollywood महानायक Amitabh Bachchan मना रहे 84वां जन्मदिन, 5 दशक से कायम है सिनेमा पर राज

Delhi में सुरक्षा कड़ी, कॉजपा के प्रदर्शन के ऐलान के बाद 30,000 से अधिक जवान तैनात