बाढ़ से जूझ रहे पंजाब और जम्मू-कश्मीर के लिए हरियाणा ने बढ़ाया मदद का हाथ, भेजे 5-5 करोड़

By अंकित सिंह | Sep 02, 2025

हरियाणा सरकार ने बाढ़ प्रभावित पंजाब और जम्मू-कश्मीर के लिए वित्तीय सहायता की घोषणा की है। इस संकट के दौरान राहत उपायों के तहत, राज्य ने पंजाब और जम्मू-कश्मीर दोनों के लिए 5-5 करोड़ रुपये जारी किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस धनराशि का उपयोग राहत कार्यों और बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए किया जाएगा। इस कदम को पड़ोसी राज्यों के प्रति एकजुटता, सहयोग और सहानुभूति के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार का यह प्रयास है कि ज़रूरत पड़ने पर आगे भी हर संभव सहयोग किया जाए। हम सभी प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाते हैं कि हरियाणा उनकी सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहेगा। इस कठिन समय में हम सब मिलकर इस आपदा का सामना करेंगे। हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर – एकजुट होकर हम इस संकट को पार करेंगे। फिरोजपुर में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जिले के बाढ़ प्रभावित लोगों से बातचीत करते हुए भावुक हो गए।

इसे भी पढ़ें: 'आज पंजाब संकट में है', केजरीवाल की मदद की गुहार, आप विधायक एक महीने का वेतन दान करेंगे

मान ने कहा कि जब देश संकट में था, पंजाब हमेशा देश के साथ खड़ा रहा... आज पंजाब संकट में है, और मुझे पूरी उम्मीद है कि पूरा देश पंजाब के साथ खड़ा होगा। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने फोन किया, और उन्होंने स्थिति की जानकारी ली... नुकसान की स्थिति अभी भी जारी है... 1988 में जो बाढ़ आई थी, आज स्थिति उससे भी ज्यादा गंभीर है। 

प्रमुख खबरें

Mohammed Shami का खुलासा: Yuvraj Singh के सामने कांपने लगी थी आवाज, Dressing Room का वो अनसुना किस्सा

Gurnoor Brar को लेकर Zaheer Khan की बड़ी भविष्यवाणी, बताया क्यों यह गेंदबाज बनेगा Team India का गेमचेंजर

Silver Hallmarking में भारी उछाल: देशभर में नए केंद्रों के साथ Bureau of Indian Standards करेगा बड़ा विस्तार

Income Tax अलर्ट: REIT-InvIT से होने वाली कमाई पर बदल गए नियम, ITR फाइलिंग में रखें खास ध्यान