सोनाली फोगाट की मौत के मामले की सीबीआई से जांच कराने के लिये हरियाणा ने गोवा को पत्र लिखा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 30, 2022

चंडीगढ़, 30 अगस्त। हरियाणा सरकार ने गोवा सरकार को पत्र लिखकर भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत के मामले की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की सिफारिश करने का अनुरोध किया है। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने सोमवार को यह जानकारी दी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के फोगाट के परिवार के सदस्यों को आश्वासन देने के बाद यह कदम उठाया गया है। सोनाली के परिजनों ने शनिवार की शाम मुख्यमंत्री के आवास पर उनसे मुलाकात की थी और पूरे प्रकरण की केंद्रीय जांच एजेंसी से तहकीकात कराने की मांग की थी। खट्टर ने भी दिवंगत नेता के परिवार को आश्वासन दिया था कि उनकी सरकार इस मामले में गोवा सरकार को पत्र लिखेगी।

प्रमुख खबरें

Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में 9 दिन दीये में डालें ये 9 चीजें, दूर होगी नकारात्मक ऊर्जा

National Steel Policy 2047: केंद्र ने जारी किया ड्राफ्ट, 60.4 करोड़ टन उत्पादन का लक्ष्य

Amitabh Bachchan का जन्मदिन आज, 11 अक्टूबर के इतिहास में दर्ज हैं ये बड़ी घटनाएं

भारत के खिलाफ ODI Series के लिए New Zealand ने चुनी दो अलग टीमें