Bangladesh के अंतरिम सरकार का दिमाग घूम गया है? भारत के बाद इजरायल से ले रहा पंगा

By अभिनय आकाश | Apr 14, 2025

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का माथा पूरी तरह से घूम चुका है। जो मन में आ रहा है फैसला लेकर बांग्लादेश पूरी दुनिया में अपने आप को पाकिस्तान पसंदीदा देश बनाने पर तुल चुका है। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार इस वक्त हर वो चीज कर रही है जो पाकिस्तान को खुश कर सके। अब बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने ऐसा फैसला लिया है। जिसके बाद वो सिर्फ भारत से ही नहीं बल्कि इजरायल से भी दुश्मनी मोल ले चुका है। बांग्लादेश ने अपने नागरिकों के इजरायल की यात्रा करने पर ही पूरी तरह से रोक लगा दी है। सबसे बड़ी बात ये कि बांग्लादेश ने ये रोक कई नोटिफिकेशन जारी करके नहीं बल्कि पासपोर्ट पर ही लिख दिया है कि इजरायल छोड़कर ये पासपोर्ट दुनिया में कहीं भी लागू होगा। यानी इस पासपोर्ट का इस्तेमाल करने वाले बांग्लादेशी नागरिक इजरायल नहीं जा पाएंगे। 

इज़राइल को छोड़कर लाइन कब और क्यों हटाया गया था

बीएसएस के अनुसार, उस समय प्राधिकारियों ने कहा था कि इसका उद्देश्य दस्तावेज के अंतर्राष्ट्रीय मानकों को बनाए रखना है तथा कहा था कि इजरायल की यात्रा पर प्रतिबंध लगाने की ढाका की दशकों पुरानी नीति में कोई बदलाव नहीं होगा। हालाँकि, इस लाइन को हटा दिए जाने के बाद, बांग्लादेशी नागरिकों को वीजा प्राप्त करने की स्थिति में किसी तीसरे देश से इजराइल की यात्रा करने की अनुमति दे दी गई। दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध नहीं हैं। ढाका स्वतंत्र फिलिस्तीन का समर्थन करता है।

इसे फिर से क्यों जोड़ा गया

यह लाइन ऐसे समय में वापस जोड़ी गई है जब भारत के पूर्वी पड़ोसी देश में फिलिस्तीन के गाजा पट्टी में इजरायल के सैन्य हमले को लेकर व्यापक गुस्सा है। राजधानी ढाका में हजारों प्रदर्शनकारियों ने फिलिस्तीनी झंडे लेकर रैली निकाली और स्वतंत्र फिलिस्तीन जैसे नारे लगाए। मुख्य विरोध प्रदर्शन प्रीमियर ढाका विश्वविद्यालय के पास सुहरावर्दी उद्यान में आयोजित किया गया था।  

प्रमुख खबरें

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा

CM Vishnu Deo Sai ने रायपुर में 1100 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

Indian Air Force के आधिकारिक गीत का इतिहास, अंग्रेजी में लिखकर हुआ था हिंदी अनुवाद