Iran में घुस गई इजरायली सेना? शुरु हुए ताबड़तोड़ ब्लास्ट, हिले खामनेई

By अभिनय आकाश | Feb 02, 2026

जिसका डर था वही हो गया है। ईरान में एक साथ कई धमाकों की खबरों ने पूरे मिडिल ईस्ट को हिलाकर रख दिया है। देश के अलग-अलग शहरों से विस्फोटों की तस्वीरें सामने आ रही है और इसी के साथ ही कई बड़े सवाल अब उठने लगे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान के कम से कम सात शहरों में धमाकों की खबरें सामने आई हैं। इन शहरों में राजधानी तेहरान, परंत, तबरीज, कोम, अहवास, नतांच और बंदर अब्बास शामिल है। न्यूज़ एजेंसी के अनुसार इन धमाकों में कम से कम पांच लोगों की मौत हुई है। जबकि 14 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि ईरान सरकार की ओर से अभी तक कोई भी आधिकारिक आंकड़ों की पुष्टि नहीं की गई है।

इसे भी पढ़ें: Iran से नहीं...बजट से ठीक पहले ट्रंप ने भारत को लेकर अब क्या नया बड़ा दावा कर दिया?

बंदर अब्बास ईरान के लिए तेल और व्यापार के लिए हाथ से सबसे ज्यादा संवेदनशील इलाका है। राहत की बात आपको यह बता दें कि इन धमाकों का असर मुख्य जो ऑयल रिफाइनरी या फिर कहें कि पाइपलाइंस जो हैं उस पर नहीं पड़ा है। हालांकि पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और इन धमाकों के बाद पूरे ईरान में दहशत बढ़ चुकी है क्योंकि अमेरिका पहले से ही ईरान को चारों तरफ से घेर चुका है। समुद्र में भारी अमेरिकी सैन्य तैनाती की खबरें लगातार सामने आ रही है और इसी वजह से यह कयास भी लगाए जा रहे हैं कि कहीं इस घटना के पीछे इजराइल और अमेरिका तो नहीं कहीं इजराइल की सेना यहां पर घुस तो नहीं गई लेकिन एक अमेरिकी अधिकारी ने यह साफ कह दिया है कि यह विस्फोट अमेरिकी सेना ने किसी कारवाही से जुड़ा नहीं था वहीं इजराइली अधिकारी ने भी किसी भी तरह की भूमिका से साफ इंकार कर दिया है।

प्रमुख खबरें

विहिप के Ashok Singhal की जन्मशती पर PM Modi ने दी श्रद्धांजलि, राम मंदिर आंदोलन में योगदान को किया याद

US China Trade: अमेरिका और चीन में 30 अरब डॉलर के सामान पर कम शुल्क लगाने की सिफारिश

Bollywood स्टार Ranbir Kapoor का जन्मदिन, ज्यादा पढ़ाई से बचने के लिए चुनी थी एक्टिंग

Donald Trump ने Xi Jinping से पूछा था क्या चीन खरीदेगा अमेरिकी हथियार, US राजदूत का बयान