China को लेकर क्या बदल गया है मोदी सरकार का रुख? FDI को लेकर पीयूष गोयल ने क्या कहा

By अभिनय आकाश | Jul 30, 2024

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि चीन से प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) को समर्थन देने के बारे में सरकार में कोई पुनर्विचार नहीं है जैसा कि हाल ही में आर्थिक सर्वेक्षण में बताया गया था। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी रिपोर्ट है जो हमेशा नए विचारों के बारे में बात करती है और अपनी सोच सामने रखती है। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण सरकार के लिए बिल्कुल भी बाध्यकारी नहीं है और देश में चीनी निवेश का समर्थन करने पर कोई विचार नहीं किया गया है। मंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा कि देश में चीनी निवेश को समर्थन देने के लिए फिलहाल कोई पुनर्विचार नहीं है।

इसे भी पढ़ें: Giorgia Meloni ने चीन के साथ कर ली बड़ी डील, ड्रैगन का बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव बढ़ाएगा भारत की चिंता?

'चीन प्लस वन रणनीति' से लाभ उठाने के लिए भारत के सामने दो विकल्प हैं वह चीन की आपूर्ति श्रृंखला में एकीकृत हो सकता है या चीन से एफडीआई को बढ़ावा दे सकता है। इन विकल्पों में से चीन से एफडीआई पर ध्यान केंद्रित करना अमेरिका में भारत के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए अधिक आशाजनक लगता है, जैसा कि पूर्वी एशियाई अर्थव्यवस्थाओं ने अतीत में किया था। 

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी