क्या अमेरिका ने कर दिया हमला? अचानक धमाकों से दहली वेनेजुएला की राजधानी

By अभिनय आकाश | Jan 03, 2026

अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के बीच, वेनेजुएला की राजधानी काराकास में शनिवार तड़के कम से कम सात धमाकों की आवाज सुनी गई। इसके अलावा, राजधानी में कुछ कम ऊंचाई पर उड़ते हुए विमान भी देखे गए। तड़के कराकस में हुए कई विस्फोटों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, ये विस्फोट वेनेजुएला सरकार के नियंत्रण वाले और सेना द्वारा कड़ी सुरक्षा वाले क्षेत्रों में हुए वेनेजुएला सरकार ने अभी तक इन विस्फोटों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। ये धमाके ऐसे समय में हुए जब अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव अपने चरम पर है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो पर 'नशीली दवाओं के दुरुपयोग से प्रेरित' सरकार चलाने का आरोप लगाया है। ट्रंप ने वेनेजुएला के तेल का परिवहन करने वाले जहाजों पर प्रतिबंध भी लगा दिए हैं।

इसे भी पढ़ें: भारत को मिला बांग्लादेश पर हमले का गजब मौका, अब होगा असली खेल!

मादुरो का ट्रंप पर आरोप और चेतावनी

वेनेजुएला में सत्ता परिवर्तन की मांग कर रहे ट्रंप के सामने मादुरो ने दावा किया है कि अमेरिका वेनेजुएला का तेल चाहता है। पिछले महीने उन्होंने कहा था कि 'ट्रंप पागल हो गए हैं' और यह भी कहा था कि वे "किसी ऐसे व्यक्ति को अंदर नहीं आने देंगे जिसे अंदर नहीं आना चाहिए। हालांकि, शुक्रवार को उनकी सरकार ने कहा कि वेनेजुएला क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी से निपटने के लिए अमेरिका के साथ बातचीत करने को तैयार है। मादुरो ने कहा अमेरिकी सरकार जानती है, क्योंकि हमने उनके कई प्रवक्ताओं को बताया है, कि अगर वे मादक पदार्थों की तस्करी से निपटने के लिए किसी समझौते पर गंभीरता से चर्चा करना चाहते हैं, तो हम तैयार हैं।

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal