एशिया कप के लिए चोटिल अफरीदी की जगह हसनैन पाक टीम में हुए शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 22, 2022

इस्लामाबाद। तेज गेंदबाज मोहम्मद हसनैन को पाकिस्तान ने संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले एशिया कप के लिए चोटिल शाहीन शाह अफरीदी की जगह टीम में शामिल किया है। बाइस वर्षीय हसनैन ने अपने गेंदबाजी एक्शन में बदलाव करते हुए जून में क्रिकेट में वापसी की। फरवरी में बिग बैश लीग के दौरान अंपायरों द्वारा उनके गेंदबाजी एक्शन की शिकायत किए जाने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने अब तक 18 टी20 में 17 विकेट लिए हैं और अपना पिछली टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला उन्होंने दिसंबर 2021 में कराची में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था।

प्रमुख खबरें

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया