गांधी सदैव अपने विरोधियों को भी देते थे सम्मान, पायलट बोले- अब हो रहा द्वेषपूर्ण व्यवहार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 01, 2019

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने मंगलवार को कहा कि आज की राजनीति में विरोधियों के साथ द्वेषपूर्ण व्यवहार किया जा रहा है। वह यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वें जयन्ती वर्ष के अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित विशेष अधिवेशन को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी सदैव अपने विरोधियों को भी सम्मान देते थे, किन्तु आज की राजनीति में विरोधियों के साथ द्वेषपूर्ण व्यवहार किया जा रहा है जो देश की राजनीति में परिलक्षित हो रहा है।

पायलट ने कहा कि महात्मा गांधी तथा देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने अपने सिद्धांतों को सदा राजनीति से ऊपर रखा था जिसका उदाहरण है कि चौरी चौरा की घटना के पश्चात उन्होंने अपना आन्दोलन ही वापस ले लिया। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी में कोई कमी है अथवा निर्णय से कार्यकर्ता संतुष्ट नहीं हैं तो कार्यकर्ताओं को अपनी आवाज और अपने विचार पार्टी के समक्ष पुरजोर तरीके से रखने चाहिये। पायलट ने कहा कि गांधी के स्पष्टवादिता तथा संवाद करने के सिद्धांत का पालन करने से ही पार्टी और संगठन मजबूत होगा क्योंकि यदि कोई कार्यकर्ता अपने मन की बात मजबूती से नहीं रख सकता तो वह जनता की समस्या के निराकरण में भी सक्षम नहीं हो सकता है।

प्रमुख खबरें

High Court का पतियों को कड़ा संदेश, Maintenance से बचने के लिए गरीबी का बहाना नहीं चलेगा

TCS धर्मांतरण केस: फरार Nida Khan पर पुलिस का बड़ा खुलासा, धर्म बदलने के लिए बनाती थी दबाव

इस्लामाबाद वार्ता 2.0: जंग रोकने की बड़ी कूटनीतिक कोशिश, Pakistan की मध्यस्थता में मिलेंगे America-Iran के टॉप लीडर्स

Share Market में Bull Run जारी, Investors की हुई चांदी, सेंसेक्स 79,000 के पार हुआ बंद