हाथरस गैंगरेप मामलाः बसपा प्रमुख मायावती ने की जिलाधिकारी को हटाने की मांग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 04, 2020

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने हाथरस मामले में पीड़ित परिवार के गंभीर आरोपों का सामना कर रहे जिलाधिकारी को हटाने की मांग की है। मायावती ने रविवार को ट्वीट किया, हाथरस गैंगरेप कांड के पीड़ित परिवार ने जिले के डीएम पर धमकाने आदि के कई गंभीर आरोप लगाए हैं, फिर भी उप्र सरकार की रहस्यमय चुप्पी दुःखद व अति-चिन्ताजनक है। उन्होंने इसी ट्वीट में कहा, हालांकि सरकार सीबीआई जांच के लिए राजी हुई है मगर आरोपों से घिरे जिलाधिकारी के वहां रहते इस मामले की निष्पक्ष जांच कैसे हो सकती है? लोग आशंकित।

प्रमुख खबरें

Nepal flood: सुरंगों में फंसे लोगों को निकालने पहुंची भारतीय Team, किया मुआयना

MP BJP की कार्यसमिति बैठक ओरछा में शुरू, Mission 2028 और Gen Z पर रहेगा जोर

Nepal Flood से बाल-बाल बचे Raipur के पांच दोस्त, चाय के लिए रुकने से टला बड़ा हादसा

Nepal Floods में मरने वालों का आंकड़ा 675 पहुंचा, 2400 लापता लोगों की तलाश जारी