Hathras: पोती से दुष्कर्म का 70 वर्षीय आरोपी दादा गिरफ्तार, पीड़िता गर्भवती

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 23, 2026

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में 16 वर्षीय पोती से कथित दुष्कर्म के आरोप में 70 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। लड़की ढाई महीने की गर्भवती है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

लड़की का आरोप है कि पिता के काम पर चले जाने के बाद दादा उसको घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म करता था। लड़की को पेट दर्द की शिकायत पर शनिवार को उसे डॉक्टर के पास जांच के लिए ले जाया गया, जहां उसके गर्भवती होने की बात सामने आई। शिकायत में लड़की ने कहा है कि वह करीब तीन-चार महीने पहले अपने मामा के यहां से सिकंदराराऊ वापस आई थी।

उसने आरोप लगाया 20 जून से उसके दादा ने कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित पाठक ने बताया कि लड़की को जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था जहां उसके ढाई महीने की गर्भवती होने की पुष्टि हुई। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्रमुख खबरें

Chester Hills मामले में हाईकोर्ट जज से जांच नहीं, Himachal सरकार का जवाब

Mathura Shelter Home में 14 वर्षीय लड़की मृत मिली, मजिस्ट्रियल जांच शुरू

Faridabad Court में तीसरी मंजिल से कूदी किशोरी, मेडिकल जांच में गर्भवती होने का हुआ था खुलासा

Chirag Paswan बोले, सही मांग पर Reservation प्रदर्शनकारियों से बातचीत करेगी सरकार