Hathras Stampede: CM Yogi बोले- घटना की होगी न्यायिक जांच, कोई भी दोषी हो सजा मिलेगी

By अंकित सिंह | Jul 03, 2024

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को एक धार्मिक मण्डली में भगदड़ के बाद 121 लोगों की जान लेने के बाद बुधवार को हाथरस का दौरा किया। इससे पहले, राज्य सरकार ने त्रासदी में मारे गए लोगों के परिवारों को 2 लाख के मुआवजे की घोषणा की थी। हाथरस में यूपी के सीएम आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इससे पहले योगी ने अस्पताल में घायलों से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी प्राथमिकता बचाव और ऑपरेशन पर ध्यान केंद्रित करने की थी। कुल 121 श्रद्धालुओं की जान जा चुकी है। वे यूपी, हरियाणा, एमपी और राजस्थान से थे। 121 मृतकों में से 6 अन्य राज्यों के थे। 31 घायलों का इलाज चल रहा है और लगभग सभी लोग खतरे से बाहर हैं। 

इसे भी पढ़ें: Hathras Stampede: 121 से ज्यादा की मौत, फिर भी FIR में 'भोले बाबा' का नाम नहीं, एफआईआर में कई बड़े खुलासे

सीएम ने न्यायिक जांच का ऐलान करते हुए कहा कि इस मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में जो सज्जन अपना उपदेश देने आए थे उनकी कथा संपन्न होने के बाद, उनके मंच से उतरने के पर, उन्हें छूने के लिए महिलाओं का एक दल आगे बढ़ा तभी उनके पीछे एक भीड़ गई। इसी दौरान वे एक-दूसरे के ऊपर चढ़ते गए। सेवादार भी लोगों को धक्का देते रहे जिसके कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कई पहलू हैं जिनपर जांच होना आवश्यक 

प्रमुख खबरें

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में

Muzaffarnagar में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, Principal मोहित सिंघल पर POCSO एक्ट