मध्य प्रदेश सरकार का 5 लाख से अधिक प्रवासी श्रमिकों को वापस लाने का दावा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 23, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के पांच लाख से अधिक प्रवासी कामगारों को वापस लाने का दावा किया है। ये प्रवासी श्रमिक लॉकडाउन के कारण देश के अन्य राज्यों में फंस गए थे। इनमें से अधिकांश प्रवासी श्रमिकों को सड़क परिवहन के माध्यम से लाया गया। प्रदेश के नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अतिरिक्त मुख्य सचिव आईसीपी केशरी ने शनिवार को बताया कि प्रदेश सरकार शुक्रवार तक अन्य राज्यों में फंसे पांच लाख से अधिक प्रवासी कामगारों को वापस ला चुकी है। उन्होंने कहा कि 3.52 लाख प्रवासियों को बसों और 1.46 लाख लोगों को 119 विशेष रेलगाड़ियों के जरिए लाया गया है। 

इसे भी पढ़ें: देश में कोरोना के रिकॉर्ड 6,654 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 1 लाख 25 हजार के पार, अब तक 3,720 की मौत 

उन्होंने बताया कि सबसे अधिक 2.02 लाख प्रवासी गुजरात से लाए गए जबकि महाराष्ट्र से 1.12 लाख और राजस्थान से 1.10 लाख प्रवासी आए। इसके अलावा प्रवासियों को गोवा, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना से भी वापस लाया गया। केशरी ने कहा कि मध्य प्रदेश की सीमाओं पर पहुंचने वाले अन्य राज्यों के श्रमिकों को भी राज्य सरकार उनके प्रदेश की सीमाओं तक पहुंचा रही है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Maruti Suzuki का नया Record! Railway से भेजीं 5.85 लाख गाड़ियां, 18% की जबरदस्त ग्रोथ

Dhurandhar: The Revenge release की रिलीज से पहले शांति की तलाश में Ranveer Singh अबू धाबी को बताया अपना सुकून का ठिकाना

Congress के हंगामे पर भड़के Kiren Rijiju, बोले- Lok Sabha गुंडागर्दी की जगह नहीं, हर चीज की सीमा होती है

US-India Trade Deal पर चर्चा को लेकर संसद में बवाल, Lok Sabha की कार्यवाही फिर स्थगित