इस क्रिकेटर ने धोनी से सीखा है जज्बातों पर काबू रखना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 06, 2020

नयी दिल्ली। भारत के प्रतिभाशाली विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने कहा है कि उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के शांत स्वभाव से सीखने के साथ उन्होंने अपनी गलतियों को स्वीकार करना भी सीख लिया है। केरल के इस युवा क्रिकेटर की राहुल द्रविड़ और गौतम गंभीर सरीखे दिग्गजों ने तारीफ की है लेकिन पिछले पांच साल में वह सिर्फचार टी20 मैच ही खेल सके। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के एक पाडकास्ट में कहा ,‘‘ मैं अपनी ताकत पर फोकस करना और गलतियों से सबक लेना सीख लिया है। मैं टीम के लिये योगदान देने की कोशिश करता हूं।

इसे भी पढ़ें: राफेल नडाल को 2020 में प्रतिस्पर्धी टेनिस की वापसी की उम्मीद नहीं

इसके साथ ही बल्लेबाजी के दौरान महेंद्र सिंह धोनी की तरह अपने जज्बात पर काबू रखने की कोशिश करता हूं।’’ हाल ही में भारत की टी20 टीम में वापसी करने वाले सैमसन ने कहा ,‘‘ दोबारा भारतीय टीम का हिस्सा बनकर अच्छा लगा। दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक जिसमें विराट भाई और रोहित भाई जैसे खिलाड़ी हैं, इस टीम का हिस्सा होना शानदार अनुभव है।’’ धोनी उनके आदर्श हैं लेकिन रॉयल्स के अपने साथी जोस बटलर की बल्लेबाजी भी उन्हें पसंद है। उन्होंने कहा ,‘‘ मैं जोस को खास तौर पर देखता हूं क्योंकि वह भी विकेटकीपर बल्लेबाज है। वह हमेशा अपने खेल पर काम करता रहता है और कभी खाली नहीं बैठता।

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा