इस्तीफा तो दे दिया पर शपथ कब लेंगे योगी ? जानिए क्या है भाजपा का पूरा प्लान

By अंकित सिंह | Mar 12, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में इतिहास रचते हुए भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की है। भाजपा ने अपने दम पर 255 सीट हासिल की है जबकि अपने गठबंधन के सहयोगियों के साथ उसकी सीटें 273 है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल राज्यपाल को अपना इस्तीफा भी सौंप दिया है। लेकिन सवाल यही है कि आखिर योगी आदित्यनाथ फिर से एक बार शपथ कब लेंगे? योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह के लिए लखनऊ में तैयारियां शुरू हो चुकी है। भाजपा की जीत से बड़े नेता से कार्यकर्ता तक, सभी में जबरदस्त उत्साह है। 2017 में कई बड़े नाम सीएम की रेस में आए थे लेकिन योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाया गया था। योगी ने 19 मार्च को शपथ ली थी। हालांकि, इस बार परिस्थितियां अलग है। भाजपा ने इस बार चुनाव योगी आदित्यनाथ के ही नाम पर लड़ा है। ऐसे में यह बात भी तय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही बनेंगे। हालांकि योगी आदित्यनाथ शपथ कब लेंगे? इसको लेकर अब कयास लगने शुरू हो गए हैं। खबर यह भी है कि विधायकों की बैठक के लिए दिल्ली से 2 पर्यवेक्षक भी लखनऊ भेजे जाएंगे। विधायकों की बैठक को लखनऊ में बुलाया जाना है। फिलहाल अभी तक इसकी जानकारी नहीं निकल कर आई है। इस बैठक में विधानमंडल दल के नेता का चुनाव होगा। इस प्रक्रिया के बाद भाजपा की ओर से राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा। 

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश