By एकता | Feb 12, 2022
फैंस को अपनी हॉटनेस का भर भरकर डोज देने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस इस समय लाइमलाइट में छाई हुई हैं। दरअसल अभिनेत्री का नया गाना 'मुड-मुड के' आज इंटरनेट पर रिलीज़ कर दिया गया हैं। इसकी जानकारी अभिनेत्री ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके दी। गाना रिलीज होते ही लोगों की जुबान पर चढ़ गया है और इंटरनेट पर ट्रेंडिंग लिस्ट के टॉप पर भी पहुंच गया है।
अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की लोकप्रियता से हर कोई वाकिफ है। अभिनेत्री जल्द ही अटैक, बच्चन पांडे, सर्कस और राम सेतु जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। अभिनेता मिशेल मोरोन की बात करें तो वह अभिनेता के अलावा मॉडल, गायक और फैशन डिजाइनर भी हैं। अभिनेता फिल्म '365 डेज' में अपने बोल्ड अभिनय को लेकर जानें जाते हैं। इस फिल्म में अभिनेता ने हद से ज्यादा इंटिमेट और सेक्स सीन शूट किये थे। मिशेल मोरोन इस गाने से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं।