Party Starter Recipe: क्या आपने ट्राई किया है पनीर स्टफ्ड फ्राइड बैंगन रेसिपी, स्वाद में भी है लाजवाब

By अनन्या मिश्रा | Jul 01, 2025

जब भी बैंगन बनाने की बात आती है, तो लोग इसका या तो भरता बनाते हैं या फिर आलू के साथ सब्जी बनाते हैं। ज्यादा से ज्यादा बैंगन के पकौड़े बना लिए जाते हैं। लेकिन क्या आपने बैंगन की कोई और रेसिपी ट्राई की है। अगर नहीं तो आज हम आपको पनीर स्टफ्ड फ्राइड बैंगन की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं। इसको एकदम अलग अंदाज में बनाया जाता है। यह न सिर्फ देखने में जबरदस्त लगता है, बल्कि स्वाद में भी लाजवाब होता है। 

आप इस रेसिपी को पार्टी स्टार्टर के रूप में परोस सकती हैं। हालांकि यह रेसिपी उन लोगों के लिए है, जो मीट नहीं खाते हैं, लेकिन वैसी ही टेस्टी फिलिंग चाहते हैं। तो आइए जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में...

पनीर स्टफ्ड फ्राइड बैंगन सामग्री

बैंगन- 2 बड़े साइज के

बैटर तैयार करने के लिए- 2 अंडे

सॉर क्रीम या खट्टी दही- 1 कप 

स्वीट पपरिका- ½ छोटा चम्मच 

मैदा- 2 बड़े चम्मच 

फिलिंग के लिए- 250 ग्राम पनीर (कद्दूकस किया हुआ)

प्याज- 1 (बारीक कटा)

हरा धनिया- 2 बड़े चम्मच 

काली मिर्च पाउडर- ½ छोटा चम्मच 

पपरिका- ½ छोटा चम्मच

डिपिंग सॉस के लिए- 2 लहसुन की कलियां (कद्दूकस की हुई)

काली मिर्च पाउडर- ¼ छोटा चम्मच 

सोया सॉस- 1 छोटा चम्मच 

मस्टर्ड सॉस- ½ छोटा चम्मच 

नींबू का रस- 1 बड़ा चम्मच 

मेयोनी- 3 बड़े चम्मच 

स्वादानुसार नमक

ऐसे बनाएं पनीर स्टफ्ड फ्राइड बैंगन

बैंगन को धोकर सुखा लें और इसको दो बराबर हिस्से में काट लें। अब एक एक हिस्से को चाकू से वर्टिकल निशान बनाएं कि यह क्रिस-क्रॉस जैसा दिखे। फिर एक ट्रे में सारे बैंगन रख लें और ऊपर से नमक डालें।

फिर नमक लगे हुए बैंगन के टुकड़ों को बटर पेपर से ढककर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। अब इनको एक पतीले में डालकर पानी से साफ कर लें। बैंगन को किचन टॉवल से सुखा लें।

प्याज को बारीक काट लें और कद्दूकस किया हुआ पनीर, प्याज, हरा धनिया, काली मिर्च, नमक और पपरिका मिलाएं। इस तरह से बैंगन के स्लाइस में भरने के लिए फिलिंग तैयार है।

दूसरे बर्तन में खट्टा दही, मैदा, अंडे, नमक और पपरिका डालकर स्मूद बैटर तैयार कर लें।

अब बैंगन का स्लाइस लेकर पनीर फिलिंग को क्रिस-क्रॉस एरिया में रखें। सभी खाली जगहों को फिलिंग करने के बाद इनको ट्रे में रख लें।

एक कड़ाही में तेल गर्म कर लें और एक-एक स्लाइस को को बैटर में अच्छे से कोट करके कड़ाही में डालें। इसको सुनहरा होने तक पकाएं और पलटकर दोनों तरफ से ब्राउन और क्रिस्पी होने दें।

फिर सर्विंग प्लेट पर निकालकर इसके बराबर टुकड़े कर लें। साथ ही डिपिंग सॉस तैयार कर लें। एक कटोरी में मस्टर्ड, लहसुन, मेयोनेज, सोया सॉस, नींबू रस और मसाले मिलाकर सॉस तैयार कर लें। 

अब आप इसको डिपिंग सॉस के साथ फ्राइड स्नैक की तरह सर्व करें या फिर कॉफी या चाय के साथ लुत्फ उठाएं।

प्रमुख खबरें

यूपी के पारंपरिक व्यंजनों को वैश्विक बाजार देने गांव तक पहुंचेगा ODOC अभियान, Yogi Adityanath का ऐलान

Dhanteras पर समुद्र मंथन से अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे Lord Dhanvantari

Chawri Bazar इमारत ढहने का मामला: दिल्ली पुलिस ने 3 ठेकेदारों को फरीदाबाद से किया गिरफ्तार, एमसीडी के दो इंजीनियर भी सस्पेंड

Nithya Raman ने रचा इतिहास, Los Angeles की पहली दक्षिण एशियाई मेयर निर्वाचित हुईं