क्या कभी मथुरा में भगवान कृष्ण की जन्मस्थली गए हैं? तेजस्वी के बयान पर नित्यानंद राय का पलटवार

By अंकित सिंह | Sep 01, 2025

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के बयान पर केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने पलटवार किया है। नित्यानंद राय ने कहा कि पीएम मोदी से किसी को डरने की जरूरत नहीं है और वह कभी किसी को डराने की बात नहीं करते हैं। वह देश को आत्मनिर्भर बनाने और 2047 तक इसे एक विकसित राष्ट्र बनाने के दृढ़ संकल्प के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने तंज भरे लहजे में कहा कि वे डरे हुए हैं क्योंकि उनके खिलाफ कई मामले चल रहे हैं। उनके पिता जेल गए और उनका नाम कई घोटालों में है... मैं तेजस्वी जी से पूछना चाहता हूं - भगवान कृष्ण का जन्म जेल में हुआ था, क्या आप कभी मथुरा में भगवान कृष्ण की जन्मस्थली गए हैं?

उन्होंने यात्रा के दौरान मिले समर्थन का भी स्वागत किया और कहा कि बिहार की जनता "जाग गई है" और मौजूदा राज्य सरकार को उखाड़ फेंकेगी। तेजस्वी यादव ने एएनआई से कहा, "यह यात्रा बहुत ऐतिहासिक रही और हमें अपार समर्थन मिल रहा है। जनता जाग गई है और इन बेईमान लोगों को सत्ता से बेदखल कर देगी। लोकतंत्र की हत्या करने वालों को करारा जवाब दिया जाएगा।" इससे पहले, तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता तय करेगी कि उन्हें "डुप्लीकेट" मुख्यमंत्री चाहिए या "असली" मुख्यमंत्री।

इसे भी पढ़ें: 'बेगानी शादी मैं अब्दुल्ला दीवाना', संजय राउत पर क्यों बरसे गिरिराज सिंह, जानें पूरा मामला

उन्होंने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार को "नकलची" करार देते हुए कहा कि उनके पास बिहार के लिए कोई विज़न नहीं है। तेजस्वी यादव ने मतदाता अधिकार यात्रा के समापन पर एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमने जो भी कहा, यह (एनडीए) 'नकलची' सरकार कर रही है... यह सरकार नकल तो कर सकती है, लेकिन विज़न या नई सोच नहीं ला सकती... इसलिए, आपको तय करना होगा कि आपको डुप्लीकेट मुख्यमंत्री चाहिए या असली मुख्यमंत्री।" राजद नेता ने आगे आरोप लगाया कि केंद्र सरकार गुजरात में उद्योग लगा रही है, लेकिन बिहार में चुनाव जीतना चाहती है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि बिहार की डबल इंजन वाली सरकार भ्रष्टाचार और अपराध में लिप्त है।

प्रमुख खबरें

Myanmar सेना ने रखाइन के बाजार पर किया Airstrike, 33 लोगों की मौत और 36 घायल

Kolkata के SRFTI में छात्रों और ABGP कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, तीन FIR दर्ज

Justice Devendra Kumar Upadhyaya: Supreme Court कॉलेजियम ने की पदोन्नति की सिफारिश

Mysuru Dasara में सैन्य झांकियों और Air Show के लिए DK Shivakumar ने Rajnath Singh से मांगा सहयोग