Hawkeye स्टार Hailee Steinfeld ने बॉयफ्रेंड Joshua Allen से की सगाई, साझा की रोमांटिक तस्वीरें

By एकता | Dec 02, 2024

हॉकआई स्टार हैली स्टेनफेल्ड अपनी जिंदगी की नयी पारी शुरू करने जा रही हैं। अभिनेत्री ने अपने बॉयफ्रेंड जोशुआ एलन से सगाई कर ली है। उन्होंने 30 नवंबर को अपने ड्रीमी प्रपोजल की तस्वीरें साझा की थी। इन तस्वीरों में, जोशुआ को घुटनों पर बैठकर हैली को प्रपोज करते देखा जा सकता है। तस्वीर का बैकग्राउंड फूलों और मोमबत्तियों से भरा हुआ है। बता दें, अभिनेत्री के मंगेतर फुटबॉल प्लेयर हैं, जो बफैलो बिल्‍स टीम के लिए खेलते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Global स्टार Justin Bieber और Hailey Bieber ने अपने बेबी जैक के साथ शेयर की तस्वीर

स्टेनफेल्ड का नवीनतम काम द मार्वल्‍स है, जो 2023 की सुपरहीरो फिल्‍म है, जिसमें उन्‍होंने केट बिशप के रूप में कैमियो किया है, जो हॉकआई की भूमिका निभाती हैं, जिसे पहले जेरेमी रेनर ने निभाया था। वह अगली बार माइकल बी जॉर्डन के साथ ब्लैक पैंथर फेम रयान कूगलर की एक अनटाइटल सुपरनैचुरल थ्रिलर में नजर आएंगी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी से भारत ने Afghanistan को हराकर जीती T20I श्रृंखला

Tata Sons में SP Group की हिस्सेदारी बेचकर 25000 करोड़ जुटाने का Noel Tata ने दिया प्रस्ताव

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य