By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 05, 2022
मेलबर्न, मैथ्यू हेडन ने आस्ट्रेलिया के मुख्य कोच के पद से इस्तीफा देने के बाद जस्टिन लैंगर का सार्वजनिक रूप से समर्थन नहीं करने के लिए राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों की आलोचना की है। लैंगर के मार्गदर्शन में आस्ट्रेलियाई टीम ने हाल ही में टी20 विश्व कप और एशेज श्रृंखला 4-0 से जीती है। उन्होंने पिछले कुछ महीनों से अपनी कोचिंग शैली को लेकर खिलाड़ियों की शिकायतों का सामना करने के बाद शनिवार को पद छोड़ दिया। हेडन ने ‘एबीसी स्पोर्ट्स’ से कहा,अगर वह (लैंगर) वर्तमान आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम से यह उम्मीद कर रहे थे कि वे उनका साथ देंगे तो मैं यह कहने की हिम्मत करता हूं कि ये खिलाड़ी ऐसे नहीं है। इस मामले में सबसे बड़ी दुख की बात यही है। टिम पेन के हटने के बाद पैट कमिंस को आस्ट्रेलिया का कप्तान बनाया गया लेकिन उन्होंने लैंगर का समर्थन करने के बजाय उनकी स्थिति का आकलन करने की मांग की।
क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने लैंगर को संक्षिप्त समय के करार की पेशकश की थी लेकिन उन्होंने उसे ठुकरा दिया। हेडन ने इस मामले में क्रिकेट आस्ट्रेलिया की भी आलोचना की जिसके जरिये कोच को लेकर खिलाड़ियों की प्रतिक्रिया सार्वजनिक हो गयी। आस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन भी लैंगर के इस्तीफे को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा, ‘‘आपको कुछ तथ्यों पर गौर करना होगा और तथ्य यह है कि लैंगर ने बहुत अच्छा काम किया है। उन्होंने टीम को एक बहुत ही अंधेरी (गेंद छेड़छाड़ विवाद) जगह से बाहर निकाला।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे ऐसा लगता है कि उसे इसके लिए मजबूर किया गया है। मैं उसे दोष नहीं दूंगा।