Hayden Panettiere का 36 साल की उम्र में निधन, Heroes टीवी सीरीज से मिली थी पहचान

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 17, 2026

‘हीरोज’ और ‘नैशविले’ जैसी लोकप्रिय टेलीविजन सीरीज में अभिनय करने वाली हेडन पैनेटीयर का निधन हो गया है। वह 36 वर्ष की थीं। पैनेटीयर के पिता स्किप ने रविवार को एबीसी न्यूज को दिए एक बयान में अभिनेत्री के निधन की जानकारी दी।

उनके प्रमुख कामों में ए बग्स लाइफ में डॉट के किरदार को आवाज देना, रिमेंबर द टाइटन्स और स्क्रीम सिक्स जैसी फिल्में शामिल हैं। हीरोज में सुपरपावर वाली चीयरलीडर की भूमिका ने उन्हें काफी प्रसिद्धि दिलाई। वह शराब की लत और अवसाद से अपने संघर्ष के बारे में खुलकर बात करती रही थीं।

उन्होंने 2014 में एक बेटी को जन्म दिया था, ओर उसके बाद की परेशानियों पर भी बात करती थीं। हेडेन ने अपनी संस्मरण पुस्तक “दिस इज़ मी: ए रेकनिंग” में उन्होंने बेटी की अभिरक्षा अपने पूर्व साथी और मुक्केबाज व्लादिमीर क्लिट्स्को को सौंपने के फैसले के बारे में लिखा है।

प्रमुख खबरें

West Bengal में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी, Shyama Prasad Mukherjee पर शामिल होगा पाठ

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Manipur Cabinet ने हिंसा में लापता 49 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने को दी मंजूरी

राजस्थान में पंचायत चुनाव अभियान का आगाज, Govind Singh Dotasra ने भाजपा पर लगाए आरोप