Hazaribag Murder Case: CCL ऑपरेटर मंगलेश पाल की हत्या में पत्नी और उसका प्रेमी अरेस्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 19, 2026

झारखंड के हजारीबाग जिले में अपने पति की हत्या करने के आरोप में एक महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) की एक परियोजना स्थल पर डेटा एंट्री ऑपरेटर के रूप में काम करने वाले मंगलेश पाल (30) की शनिवार को गिद्दी-ए कॉलोनी के मुख्य द्वार के पास स्थित उनके आवास पर धारदार हथियार से हमला कर कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी।

दोनों ने हत्या का जुर्म कबूल कर लिया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पूछताछ के दौरान सोनाली ने बताया कि उसका कौशिक के साथ विवाहेतर संबंध था। वह पहले अपने पति की नौकरी हासिल करना चाहती थी और उसके बाद अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी। आरोप है कि दोनों ने पाल की हत्या की साजिश रची।’’ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के अनुसार, कौशिक अपने एक अन्य साथी के साथ कथित तौर पर पाल के घर में घुसा और सोनाली को बंधक बना लिया।

इसके बाद उन्होंने पाल पर धारदार हथियार से हमला किया, ताकि घटना को लूटपाट के दौरान हुई वारदात का रूप दिया जा सके। उन्होंने बताया कि आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने हत्या में कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए एक चाकू समेत दो धारदार हथियार, दो मोबाइल फोन और आरोपियों के खून से सने कपड़े बरामद किए हैं।

प्रमुख खबरें

WPL Auction: 27 स्थानों के लिए 146 क्रिकेटरों की सूची जारी, कोच्चि में लगेगी बोली

अवैध विस्फोटक बिक्री पर CCPA सख्त, ई-कॉमर्स मंचों से 3900 से अधिक विक्रेता हटाए

Indian Navy को बहु-क्षेत्रीय बल बनाने के लिए AI और लेजर तकनीक पर जोर: वाइस एडमिरल Ajay Kochhar

पंजाब में अमित शाह पीड़ितों से मिलेंगे, केवल ढिल्लों बोले जगेगी उम्मीद