लोकसभा चुनाव के दौरान प्रज्ञा ठाकुर के दिए भड़काऊ भाषण पर HC ने जारी किया नोटिस

By दिनेश शुक्ल | Aug 02, 2019

भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर पर सांप्रदायिक एवं धार्मिक भावना भड़का कर चुनाव जीतने का आरोप लगा है। जिसको लेकर जबलपुर हाईकोर्ट ने सांसद प्रज्ञा ठाकुर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। लोकसभा चुनाव के दौरान प्रज्ञा ठाकुर ने अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी कांग्रेस के दिग्विजय सिंह के खिलाफ अनर्गल आरोप लगाए थे। प्रचार के दौरान प्रज्ञा ठाकुर ने यहां तक कह दिया था कि दिग्विजय सिंह ने भगवा आतंकवाद कहकर हिंदू धर्म को बदनाम करने की साजिश की है। जिसको लेकर भोपाल निवासी राकेश दीक्षित ने चुनाव याचिका दायर कर आरोप लगाया है कि प्रज्ञा ठाकुर ने लोगों की सांप्रदायिक एवं धार्मिक भावनाओं को आहत करते हुए जनता से वोट की अपील की थी। याचिका में राकेश दीक्षित ने मांग की है कि प्रज्ञा ठाकुर का निर्वाचन शून्य घोषित किया जाए। राकेश दीक्षित का कहना है कि प्रज्ञा ठाकुर ने धर्म के नाम पर लोगों से वोट की अपील की थी जो कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 123 ए एवं बी का उल्लंघन है। 

जस्टिस विशाल धगट की एकल पीठ ने सांसद प्रज्ञा ठाकुर को 4 सप्ताह में जवाब पेश करने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 9 सितंबर,2019 को होगी। वहीं अधिवक्ता अरविंद श्रीवास्तव ने कोर्ट को बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान प्रज्ञा ठाकुर द्वारा मुंबई के दिवंगत पुलिस अधिकारी हेमंत करकरे और बाबरी मस्जिद के विषय में भी भड़काऊ भाषण दिए। चुनाव आयोग ने 01 मई, 2019 को लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान पर प्रज्ञा ठाकुर पर 24 घंटे के प्रचार पर प्रतिबंध भी लगाया था।

इसे भी पढ़ें: लोकसभा में भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने उठाया जेल का मुद्दा

आरोपों के समर्थन में  याचिकाकर्ता ने सांसद प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ बयानों की सीडी, अखबारों की कटिंग और अन्य सामग्री पेश की है। वही प्रज्ञा ठाकुर के बयानों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आपत्ती जता चुके हैं चुनाव प्रचार के दौरान प्रज्ञा ठाकुर ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की वकालत की थी इसको लेकर भी खूब हंगामा हुआ था वही जबलपुर हाईकोर्ट में सांसद प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ नोटिस जारी कर उनसे जवाब तलब किया है वही प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ पार्टी ने अभी तक अनुशासनात्मक कार्यवाही की बात कहने के बाद भी कोई निर्णय नहीं लिया है जिसको लेकर विपक्ष समय-समय पर बीजेपी को घेरती रहती है।

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal