5 साल तक मूर्ख नहीं बनाया जा सकता, यौन शोषण मामले में यश दयाल की गिरफ्तारी पर HC ने लगाई रोक

By अभिनय आकाश | Jul 15, 2025

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने मंगलवार को क्रिकेटर यश दयाल की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी। यह रोक एक महिला के कथित यौन शोषण के मामले में उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर के संबंध में लगाई गई थी। लाइव लॉ की रिपोर्ट के अनुसार, यह रोक क्रिकेटर यश दयाल के खिलाफ एक महिला के कथित यौन शोषण के मामले में दर्ज एफआईआर के संबंध में लगाई गई थी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेलने वाले इस क्रिकेटर पर एक महिला ने शादी का वादा करके यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार, दोनों की मुलाकात लगभग पाँच साल पहले हुई थी। 27 वर्षीय यश दयाल पर 6 जुलाई को गाजियाबाद जिले के इंदिरापुरम पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 (धोखे से यौन संबंध बनाना आदि) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

इसे भी पढ़ें: Parliament security breach: संसद की सुरक्षा में सेंध के आरोपी नीलम-महेश को राहत, लेकिन HC ने लगाई ये शर्तें

पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि यश दयाल ने शादी का झूठा वादा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने आरोप लगाया, उसने शादी का झूठा वादा करके मेरे साथ बार-बार शारीरिक संबंध बनाए और मुझे अपने परिवार से मिलवाया, जिन्होंने मुझे उनकी बहू बनाने का वादा किया। मैंने पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ रिश्ता निभाया।

प्रमुख खबरें

West Bengal: चुनाव हारने के बाद SIR पर अफवाह फैला रहा विपक्ष, Suvendu Adhikari का आरोप

LPU Protest Updates: एलपीयू में बवाल के बाद FIR और SIT, पांच छात्र भी जांच टीम में शामिल

Pitru Paksha में वर्जित सब्जियों के इस्तेमाल से लग सकता है पितृ दोष, सात्विक रखें थाली

Odisha Flood: CM Mohan Charan Majhi ने किया बाढ़ प्रभावित दक्षिणी जिलों का हवाई दौरा