HCLTech ने सीनियर कर्मचारियों का सैलरी इंक्रीमेंट टाला, जूनियर कर्मचारियों का वेतन बढ़ना शुरू, रिपोर्ट में खुलासा

By रितिका कमठान | Jan 07, 2025

भारत की तीसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी एचसीएलटेक के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। कंपनी अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के दौरान जूनियर कर्मचारियों के लिए वेतन वृद्धि कर रही है। जूनियर कर्मचारियों में से अधिकतर जूनियर कर्मचारियों के लिए 1-2 प्रतिशत की मामूली वेतन वृद्धि की गई है वहीं शीर्ष प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को 3-4 प्रतिशत की बढ़ोतरी मिली है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि यह कदम मौजूदा चुनौतियों जिनमें व्यय में कमी और मांग में कमी शामिल है, के बीच लाभ मार्जिन को सुरक्षित रखने की रणनीति के लिए लिया गया है। सूत्रों ने मनीकंट्रोल को बताया कि एचसीएलटेक की वेतन वृद्धि अब तक ई0, ई1 और ई2 बैंड के जूनियर कर्मचारियों के लिए लागू की है। ये कर्मचारी 10 साल तक के अनुभव वाले कर्मचारी है। हालांकि, मध्यम और वरिष्ठ स्तर के कर्मचारियों (ई3 और उससे ऊपर) को अबतक वेतन बढ़ोतरी की सूचना नहीं दी गई है। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट की मानें तो ई3 स्तर के दो कर्मचारियों का कहना है कि कम से कम दो वित्तीय वर्षों से उनका वेतन नहीं बढ़ा है।

एचसीएलटेक के प्रबंधन ने पहले पुष्टि की थी कि वित्त वर्ष 24 में वरिष्ठ और प्रबंधन स्तर के कर्मचारियों के लिए मुआवजे की समीक्षा को छोड़ दिया गया था। वेतन वृद्धि टालने वाली एचसीएलटेक अकेली कंपनी नहीं है। इंफोसिस ने भी अपने वेतन वृद्धि को चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही तक टाल दिया है।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत