देवेगौड़ा ने येदियुरप्पा पर साधा निशाना, बोले- जनता से ज्यादा उन्हें कुर्सी की चिंता है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 23, 2019

बेंगलुरू। जद (एस) प्रमुख एच डी देवगौड़ा ने केंद्र से बाढ़ राहत प्राप्त करने में विलंब को लेकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा पर निशाना साधते हुए रविवार को आरोप लगाया कि उन्हें राज्य के लोगों की बजाय अपना पद बरकरार रखने की अधिक चिंता है। पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा ने कहा कि (येदियुरप्पा के लिए) कुर्सी अधिक महत्वपूर्ण है, लोग नहीं। किसी नेता के लिए जब कुर्सी अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है, वह कभी भी लोगों के बारे में नहीं सोचता। उन्होंने कहा कि राज्य में एक ‘पीड़ाजनक स्थिति है’ क्योंकि पिछले महीने की बाढ़ से प्रभावित लोग ‘आंसुओं’ में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी (येदियुरप्पा) एकमात्र चिंता है कि अपने पद को कैसे बचाना है। 

जद (एस) नेता बाढ़ राहत के लिए केंद्रीय सहायता प्राप्त होने में विलंब को लेकर पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री एवं देवगौड़ा के पुत्र एच डी कुमारस्वामी ने भी येदियुरप्पा पर उनके इस बयान को लेकर निशाना साधा कि उन्होंने बाढ़ प्रभावित 22 जिलों के लिए केंद्रीय सहायता के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की और अयोग्य ठहराये गए विधायकों के बारे में चर्चा नहीं की। कुमारस्वामी ने कई ट्वीट करके आरोप लगाया कि येदियुरप्पा अयोग्य ठहराये गए विधायकों के हितों की रक्षा के लिए दिल्ली गए थे। 

प्रमुख खबरें

15 साल के Vaibhav Suryavanshi की Team India में एंट्री, Selection पर टिकीं सबकी निगाहें।

Australia के स्टेडियम में Imran Khan के लिए समर्थन, T-shirt विवाद के बाद बोर्ड को बदलना पड़ा फैसला

Asia Cup में Chikitha-Rajat की जोड़ी का कमाल, मलेशिया को हराकर भारत को दिलाया शानदार Gold Medal।

Petrol-Diesel पर Excise Duty में राहत, तेल कंपनियों के शेयरों में 4% का उछाल, Investors खुश