HDFC Bank ने बनाया Anti-Hindu ऐड कैंपेन, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लगा दी क्लास

By रितिका कमठान | Oct 17, 2023

एचडीएफसी बैंक ने हाल ही में एक एड कैंपेन को लॉन्च किया है। एचडीएफसी का ये कैंपेन फाइनेंशियल फ्रॉड से यूजर्स को बचाने के लिए शुरू किया गया है। इस कैंपेन को शुरू करने के साथ ही बैंक यूजर्स के निशाने पर आ गया है। भला करने की जगह बैंक के कैंपेन ने ग्राहकों को नाराज कर दिया है। बैंक के इस कैंपेन की जमकर आलोचना की जा रही है।

इस ऐड में कहा गया है कि विजिल आर्मी यानी सतर्क सेना में शामिल हों और लड़ाई करें। दरअसल ये ऐड कैंपेन फाइनेंशियल फ्रॉड को रोकने के लिए उद्देश्य से तैयार किया गया है। ऐड के जरिए बताया गया है कि फाइनेंशियल फ्रॉड (वित्तीय धोखाधड़ी) नया दुश्मन है जो कि पहले की अपेक्षा अधिक बड़ा और पेचीदा हैं। एचडीएफसी बैंक ने डोंट गेट स्कैम्ड एक पहल शुरू की है, जो ग्राहकों को नवीनतम व्यापक धोखाधड़ी से बचने के लिए जरुरी जानकारी देती है।

इस ऐड के आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है। कई यूजर्स ने इस ऐड कैंपेन को "हिंदू विरोधी" भी कहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर #antihinduhdfc भी ट्रेंड करने लगा है। हिंदू महिलाओं की बिंदी का मजाक उड़ाने के लिए बैंक की क्लास लगाई जा रही है।

प्रमुख खबरें

‘एहसास’का ‘तेरा नखरा है झकास’ जल्द होगा रिलीज़, राकेश कुमार और माही वाघ की जोड़ी लगाएगी रोमांस में देसी तड़का!

Love Horoscope For 30 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 30 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Bollywood Wrap Up | विमल विवाद पर शाहरुख-अजय का FDA को जवाब, अस्पताल में भर्ती वाशु भगनानी और प्रहार का दमदार ट्रेलर रिलीज़

SIR विवाद को लेकर INDIA ब्लॉक का बड़ा कदम, 2 October से DM दफ्तरों पर प्रदर्शन का ऐलान, 1 नवंबर को दिल्ली में बड़ी रैली