HDFC ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1100 करोड़ रुपये की सब्सिडी जारी की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 19, 2018

नयी दिल्ली। आवासीय क्षेत्र में वित्तीय सेवाएं देने वाली कंपनी एचडीएफसी ने रविवार को कहा कि उसने सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत 51 हजार से अधिक ग्राहकों को 1,100 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता वितरित की है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि एचडीएफसी ने आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी (ईडब्ल्यूएस), निम्न आय समूह (एलआईजी) और मध्यम आय वर्ग (एमआईजी) में लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़ी ऋण सब्सिडी स्कीम के तहत 9,800 करोड़ रुपये से अधिक का आवास ऋण उपलब्ध कराया है। उसने कहा कि 30 सितंबर को समाप्त तिमाही के दौरान संख्या के आधार पर 37 प्रतिशत और मूल्य के आधार पर 18 प्रतिशत आवास ऋण ईडब्ल्यूएस और एलआईजी श्रेणी के लोगों को दिये गये हैं।

प्रमुख खबरें

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह

संसदीय समिति करेगी PSU और सरकारी विभागों में OBC प्रतिनिधित्व की समीक्षा

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti