HDFC ने NCLT से जेट मुख्यालय को दिवाला प्रक्रिया से बाहर रखे जाने की अपील की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 04, 2019

मुंबई। गिरवी पर ऋण देने वाली कंपनी एचडीएफसी ने राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) से शहर स्थित जेट एयरवेज के मुख्यालय को दिवाला प्र्रक्रिया से बाहर रखने की अपील की है। एचडीएफसी के वकील ने एनसीएलटी से कहा कि इस भवन की तीन मंजिले उसके पास गिरवी है। एनसीएलटी शुक्रवार को मुख्य याचिका के साथ एचडीएफसी की अपील की भी सुनवाई करेगा। 

पिछले महीने एनसीएलटी ने भारतीय स्टेट बैंक की अगुवाई वाले बैंकों के गठजोड़ की ओर से जेट एयरवेज के खिलाफ दायर दिवाला याचिका को सुनवाई के लिए स्वीकार किया था। नकदी संकट से जूझ रही निजी क्षेत्र की एयरलाइन का परिचालन 17 अप्रैल से बंद है। एसबीआई की अगुवाई वाले 26 बैंकों के गठजोड़ ने जेट एयरवेज से 8,500 करोड़ रुपये के बकाये की वसूली के लिए यह मामला दिवाला कार्रवाई के लिए एनसीएलटी के पास भेजा है। 

प्रमुख खबरें

Ambati Rayudu की नई पारी, Hyderabad Cricket Association में संभाला Director का पद

Noida Airport से 15 जून को उड़ेगी पहली Flight, IndiGo जोड़ेगी Delhi-NCR को सीधा Mumbai से

CRPF का Zero Tolerance फरमान, सरकार विरोधी Social Media Post पर अब होगी सीधी कार्रवाई

बच्चों को Badminton नहीं खेलने दूंगा, Thomas Cup विनर Satwiksairaj का छलका दर्द