वह तीन बार से पीएम बन रहे है, कोई वैकेंसी नहीं, राहुल को लेकर तेजस्वी के बयान पर JDU का तंज

By अंकित सिंह | Aug 19, 2025

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के 'राहुल गांधी को अगली बार पीएम बनाने के लिए काम करेंगे' वाले बयान पर बिहार में सियासत तेज हो गई है। जेडीयू सांसद संजय कुमार झा ने इसको लेकर कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि वह तीन बार से पीएम बन रहे हैं। इस देश की जनता उन्हें कभी पीएम नहीं बनाएगी। लोगों ने उनकी हरकतें देखी हैं। वे एक-दूसरे को पीएम और सीएम बनाते रहते हैं क्योंकि कोई वैकेंसी नहीं है, न पीएम के लिए और न ही सीएम के लिए। इसके साथ ही झा ने कहा कि एसाईआर, यह सिर्फ़ बिहार में हो रहा है। बिहार के बाहर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। वे बिहार के लोगों से उनकी राय क्यों नहीं पूछते?

इसे भी पढ़ें: बिहार में राहुल की यात्रा के बीच NDA ने तैयार किया तगड़ा प्लान, हर विधानसभा में होगा ये काम

तेजस्वी यादव ने मंगलवार को कहा कि युवाओं ने राज्य की ‘‘पुरानी और खटारा’’ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार को हटाने और अगले लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया है। नवादा में कांग्रेस की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के तीसरे दिन एक रैली को संबोधित करते हुए यादव ने यह भी कहा कि अब समय आ गया है कि युवा पीढ़ी को राज्य चलाने का मौका मिले। उन्होंने कहा, ‘‘नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार ‘खटारा’ हो गई है और इसे तुरंत बदलने की जरूरत है। युवाओं को अब मौका मिलना चाहिए... हमारे पास बिहार के लिए दृष्टिकोण हैं। युवाओं ने संकल्प लिया है कि वे इस पुरानी और खटारा सरकार को सत्ता से हटाएंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि अगले लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनें।’’

प्रमुख खबरें

Iran-Israel War के बीच बोले CM Yogi- दुनिया में अराजकता, PM Modi के राज में भारत सुरक्षित

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें

Jakhu Temple: Shimla के Jakhu Temple में आज भी मौजूद हैं Hanuman के पदचिन्ह, संजीवनी से जुड़ा है गहरा रहस्य

Pakistan की इस दलील पर झुका Israel, अपनी हिट लिस्ट से हटाए Iran के 2 बड़े नेता!