'उनकी उम्र हो गई है, लेकिन अभी भी वह बच्चे हैं', Rahul Gandhi की न्याय यात्रा पर किरण रिजिजू का तंज

By अंकित सिंह | Jan 08, 2024

लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस 14 जनवरी से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू करेगी। यह यात्रा मणिपुर से शुरू होगी और मुंबई में समाप्त होगी। यह 6,713 किलोमीटर की दूरी तय करेगा, जिसमें 100 लोकसभा क्षेत्र और 337 विधानसभा क्षेत्र और 110 जिले शामिल होंगे। मार्च 20 या 21 मार्च को मुंबई में समाप्त होगा। इस यात्रा को कांग्रेस द्वारा पिछले साल कन्याकुमारी से जम्मू-कश्मीर तक निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा की अगली कड़ी के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, इसको लेकर राजनीति भी खुब हो रही है। 

इसे भी पढ़ें: Lok Sabha Election: सीट बंटवारे पर चर्चा के लिए Congress और AAP की बैठक, आगे भी होगी बातचीत

भाजपा नेता ने साफ तौर पर कहा कि उन्होंने अपने जीवन में कभी कोई लाभकारी काम नहीं किया है। वह परिपक्व नहीं हैं। वह अभी भी बच्चे हैं। उनकी उम्र हो गई है लेकिन उनके विचार अब भी बच्चों जैसे हैं... हम उन्हें गंभीरता से नहीं लेते हैं। कांग्रेस और वामपंथी उन्हें बढ़ावा देते हैं, लेकिन यह देश के लिए महत्वपूर्ण नहीं है। पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई योजनाएं देश के लिए महत्वपूर्ण हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को कहा था कि पार्टी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ इसलिए निकाल रही है क्योंकि सरकार ने उसे संसद में लोगों के मुद्दे उठाने का मौका नहीं दिया और इस पहल का उद्देश्य संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के सिद्धांतों को फिर से स्थापित करना है।

प्रमुख खबरें

Kerala High Court का निर्देश: अदालतों और आयोगों को समय पर जरूरी बुनियादी ढांचा दे राज्य सरकार

Sunset Awe Effect: Sunset Awe बढ़ाता है एकाग्रता और Memory, अनिद्रा की समस्या से मिलेगी राहत

Nirmala Sitharaman पहुंचीं Singapore, वैश्विक निवेशकों के साथ करेंगी उच्चस्तरीय बैठकें

Karnataka में आइसक्रीम इकाइयों पर छापा, 70 नमूने जांच के लिए भेजे