वे वही काम कर रहे हैं जो उनकी दादी ने किया था...राहुल गांधी पर मनोज तिवारी का तंज

By अंकित सिंह | Aug 08, 2025

चुनाव आयोग पर विपक्ष के नेता राहुल गांधी के दावों पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने पलटवार किया है। भाजपा सांसद ने कहा कि राहुल गांधी एक वंशानुगत नेता हैं। जिस वंश से वे आते हैं, उसने हमेशा तानाशाही की भाषा बोली है। यह भाषा धमकी भरी भी है, और चुनाव आयोग को इसका संज्ञान लेना चाहिए। उन्हें हमें बताना चाहिए कि किसका वोट गलत तरीके से हटाया गया। लेकिन अगर वे चाहते हैं कि अवैध घुसपैठिए अपना वोट डालें या मृत लोगों की जगह कोई और वोट डाले, तो वे वही काम कर रहे हैं जो उनकी दादी (इंदिरा गांधी) ने किया था - लोकतंत्र की हत्या...।

भाजपा नेता ने सवाल किया कि क्या विपक्ष के किसी नेता को भारत के अधिकारियों के खिलाफ ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए? और जब हमारे सशस्त्र बलों पर हमला करने की बात आती है, तो हमेशा राहुल गांधी ही आगे आते हैं। क्या देश की संवैधानिक संस्थाओं के कर्मचारियों के लिए ऐसी भाषा नेता प्रतिपक्ष को शोभा देती है। देश की सेना के गौरव पर सवाल उठाने वाले भी राहुल गांधी ही हैं। सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर कांग्रेस के नेता सुप्रीम कोर्ट को ऊंचा-नीचा बोलने से नहीं चूकते। 

इसे भी पढ़ें: 2 CM, 12 मंत्री...RSS-मोदी की सीक्रेट मीटिंग के बाद बीजेपी से लेकर सरकार तक में होगा बड़ा बदलाव, अमित शाह को लेकर चौंकाने वाली खबर!

भूपेन्द्र यादव ने कहा कि इस देश की आर्मी, चुनाव आयोग, संसद ये सब ऐसी संस्थाएं हैं, जो स्वायत्त और स्वाधीन होकर काम करती हैं। हम सब इसके द्वारा पूरी तरह नियंत्रित है। इसलिए कोई स्वतंत्र निकाय जब किसी भी राजनीतिक प्रोसेस को फॉलो करती है, तो उसे हम सभी को मानना चाहिए। क्योंकि, इन सभी संस्थाओं को संवैधानिक दर्जा देश के संविधान ने दिया है। अपना हमला जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी ने तैयारी करके बहुत बड़ा झूठ बोला। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में 1 करोड़ वोट बढ़े।

प्रमुख खबरें

केजरीवाल ने दिया Punjab Elections जल्दी होने का संकेत, Bhagwant Mann ही होंगे CM चेहरा!

अमेरिका की नाकेबंदी का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, भारत के विरोध के बाद रूबियो ने किया साफ

Ayodhya Ram Mandir Donation Row: मंडलायुक्त की अध्यक्षता में SIT गठित, 15 दिन में सौंपनी होगी रिपोर्ट

JP Nadda ने साधा कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना: Himachal में ठप विकास, अधूरे Healthcare Projects