अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन

By Kusum | Mar 26, 2026

हाल ही में आर अश्विन ने आईपीएल 2026 के लिए अपनी पसंदीदा लखनऊ की प्लेइंग 11 का चयन किया था। इस टीम में उन्होंने अर्जुन तेंदुलकर को जगह नहीं दी थी। यही नहीं उन्होंने कहा था कि, अर्जुन को शायद ही खेलने का मौका मिले क्योंकि लखनऊ की टीम में कई बेहतरीन गेंदबाज मौजूद हैं। 

योगराज सिंह ने आगे कहा कि जब क्रिकेटर इस तरह की बातें करते हैं... वो सचिन तेंदुलकर का बेटा है ये अलग बात है। जब वो यहां था तब मैंने युवी से कहा था कि सब अर्जुन तेंदुलकर के बारे में गलत चीज पर ध्यान दे रहे हैं। वो गेंदबाज नहीं है उसे रीढ़ की हड्डी की समस्या थी और उसका हाथ 45 डिग्री से नीचे आता है। जब वह गोवा की टीम के साथ था तो मैंने उसके कोच से भी ये बात कही थी। जब वो बल्लेबाजी कर रहा था तब छक्के और चौके लगा रहा था। मैंने उसके कोच से कहा था कि आप लोग क्या बकवास कर रहे हैं, अगर आप ये नहीं कर सकते तो उसे मेरे पास भेज दो। 

योगराज यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि, अगर आप लोगों से नहीं हो रहा है तो अर्जुन को मेरे पास भेज दो। अगर वो मेरे पास 6 महीने रह लेगा तो वो दुनिया के सभी बल्लेबाजों को सरपास कर देगा। अगर वो ऐसा नहीं कर पाता है तो मैं अपनी दाढ़ी कटवा लूंगा। मेरे काम करने का यही तरीका है। आप मुझे अर्जुन तेंदुलकर दे दो, मैं आपको एक बेहतरीन खिलाड़ी दूंगा। 

प्रमुख खबरें

Mohammed Shami का खुलासा: Yuvraj Singh के सामने कांपने लगी थी आवाज, Dressing Room का वो अनसुना किस्सा

Gurnoor Brar को लेकर Zaheer Khan की बड़ी भविष्यवाणी, बताया क्यों यह गेंदबाज बनेगा Team India का गेमचेंजर

Silver Hallmarking में भारी उछाल: देशभर में नए केंद्रों के साथ Bureau of Indian Standards करेगा बड़ा विस्तार

Income Tax अलर्ट: REIT-InvIT से होने वाली कमाई पर बदल गए नियम, ITR फाइलिंग में रखें खास ध्यान