ओडिशा के ढेंकनाल में महिला से दुष्कर्म के आरोप में आश्रम का मुख्य पुजारी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 17, 2025

ओडिशा पुलिस ने ढेंकनाल जिले के एक आश्रम के मुख्य पुजारी को 35 वर्षीय महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना कामाक्ष्यनगर थाना क्षेत्र के माताकरगोला आश्रम की है। पीड़िता उसी आश्रम में रहती थी।

शिकायत के अनुसार, जब महिला ने इस कदम का विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ दुर्व्यवहार भी किया। ढेंकनाल जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यमणि प्रधान ने बताया कि मुख्य पुजारी को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार कर शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया। न्यायिक हिरासत में ले जाए जाने के दौरान मुख्य पुजारी ने खुद को निर्दोष बताया और आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उन्हें फंसाया है। प्रधान ने बताया कि जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Travel Plan For Jyotirlingas: 12 ज्योतिर्लिंग यात्रा का सबसे आसान Travel Plan, महादेव के दर्शन का पूरा Route Map यहां देखें

घर पर बनाएं हलवाई स्टाइल इमरती, ये Viral Recipe आपको बना देगी मिठाई का Expert

London में Priyanka Chopra को मिली नई हेल्पर, बेटी मालती ने पापा Nick Jonas की कर दी छुट्टी!

Nifty और Sensex में Healthy Pause, IT Sector में 3% की उछाल से Support Level पर टिका रहा Share Market