नोएडा में नाले में महिला की सिर कटी लाश मिली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 06, 2025

नोएडा सेक्टर-108 के पास नाले में बुधवार दोपहर को एक अज्ञात महिला का सिर कटा शव मिला है। पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या करके शव नाले में फेंका गया। पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और जांच जारी है।

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहरपुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 108 के पास एक अज्ञात महिला का सिर कटा शवपड़ा है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और उसकी पहचान के प्रयास जारी हैं।

एसीपी ने बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि धारदार हथियार से हमला करके महिला की गर्दन काट दी गई। उन्होंने बताया कि महिला का सिर अब तक नहीं मिला है। कुमार ने कहा कि पुलिस आसपास के क्षेत्र से गुमशुदा महिलाओं के बारे में जानकारी हासिल करके शव की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

US-Taiwan trade deal अंतिम रूप में, 15% टैरिफ और अरबों डॉलर निवेश का रास्ता साफ

Silver Price में भारी गिरावट से निवेशक बेचैन, MCX पर अब खरीदें, बेचें या करें इंतजार?

Winter Olympics 2026: 48 साल बाद बैन Backflip की वापसी, Ilia Malinin ने रचा इतिहास

Gaurav Gogoi का CM Himanta पर सीधा हमला, बताया Assam का सबसे असफल मुख्यमंत्री